U.P. Web News
|

Article

|
|
BJP News
|
Election
|
Health
|
Banking
|
|
Opinion
|
     
   News  
 

   

भाजपा के एलईडी युक्त बीस परिवर्तन रथ रवाना
Tags:Bjp, Parivartan Rath, LED, Kanpur
Publised on : 06 December 2016,  Last updated Time 19:22

कानपुर, 06 दिसम्बर 2016 (उ.प्र.समाचार सेवा)। भारतीय जनता पार्टी उ0प्र0 के प्रदेश महामंत्री (संगठन)  सुनील बंसल ने आज यहां के बृजेन्द्र स्वरूप पार्क से परिवर्तन संदेश रथ-वीडियो वैन को भाजपा का झंड़ा दिखाकर रवाना किया। केसरिया रंग में रंगे हुए 20 वीडियो वैन को आज यहां से रवाना गया। प्रत्येक विधानसभा में ये परिवर्तन संदेश रथ वीडियो वैन बूथ-बूथ तक जायेगी। हर वीडियो वैन में एक एलईडी टीवी लगा है जिसमें लगातार गीत चलेंगे जो कि आगामी विधानसभा चुनाव 2017 में मद्देनजर बनाये गये है, वीडियों फिल्म भी बनी है। वीडियो वैन में प्रचार सामग्री भी रहेगी जो स्थान-स्थान पर बांटी जायेगी। बीच में इन्ही वीडियो वैन के माध्यम नुक्कड़ सभायें भी होगी। इन वैन की विशेषता यह है कि इसमें लाइव टेलीकास्ट सिस्टम होने के साथ-साथ, जीपीएस, माइक स्पीकर सैट, इनवर्टर, जेनसेट आदि की व्यवस्था है। इस वैन के माध्यम से प्रचार के साथ-साथजनमानस के ऊपर पढ़ रहे प्रभाव का आकलन भी होगा। प्रत्येक वीडियो वैन में एक नम्बर भी लिखा है 7505403403 इस पर मिस्ड काॅले होगी, जिससे काॅल करने पर पलटकर काॅल आती है, प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य की आवाज के एक धन्यवाद संदेश के बाद बीप की ध्वनि आती है जिस पर आप अपना जो संदेश भाजपा को देना चाहे दे सकते है। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री एवं कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के समन्वयक विजय बहादुर पाठक, क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र, क्षेत्रीय महामंत्री संगठन ओम प्रकाश, क्षेत्रीय प्रचार-प्रसार प्रमुख बृजेश तिवारी उपस्थित थे।

विहिप महामंत्री चंपत राय ने दी जयललिता को श्रद्धांजलि तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता नहीं रहीं
पीएम मोदी ने चेन्नई पहुंचकर जयललिता को दी श्रद्धांजलि नरेन्द्र मोदी की होर्डिंग आग के हवाले
Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET