U.P. Web News
|

Article

|
|
BJP News
|
Election
|
Health
|
Banking
|
|
Opinion
|
     
   News  
 

   

नरेन्द्र मोदी की होर्डिंग आग के हवाल

Tags: Pratapgarh, Narendra Modi's hoarding burnt
Publised on : 05 December 2016,  Last updated Time 22:14

प्रतापगढ़, 05 दिसम्बर 2016 (उ.प्र.समाचार सेवा)। भाजपा की नरेन्द्र मोदी के चित्र वाली होर्डिंग को अराजकतत्वों ने सोमवार को आग के हवाले कर दिया। दो युवकों को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ शुरू की है।

नगर कोतवाली इलाके के बलीपुर चौराहे में घटित इस मामले में जानकारी मिलने पर भाजपाइयों ने जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे बीजेपी कार्यकर्ता व नमो मोदी विचार मंच आई टी सेल प्रतापगढ़ के जिलाध्यक्ष सुधाकर शुक्ल ने होर्डिग जलाने वाले के ऊपर दंडात्मक कार्यवाही करने की माँग की है। बाद में भाजपा नेता मनोज मिश्र व नरेन्द्र मोदी आईटी सेल युवा मोर्चा के अध्यक्ष चन्दन सिंह ने मामले के खुलासे को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कहा कि अराजक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही न हुई तो संगठन सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करेगा। इस दौरान राम आसरे पाल, विजय कुमार मौर्य, महेश सिंह, राज साहू, मुकेश पाण्डेय, विक्रम भूपेंद्र सिंह, जय भगवान पाण्डेय आदि मौजूद रहे ।

   
   
Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET