U.P. Web News
|

Article

|
|
BJP News
|
Election
|
Health
|
Banking
|
|
Opinion
|
     
   News  
 

   

 

कैराना में अभियुक्त को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दरोगा की हत्या का प्रयास, अभियुक्त को छुड़ाया

Tags: Kairana, Shamli,
Publised on : 04 December  2016,  Last updated Time 22:23
शामली, 04 दिसम्बर 2016 (उ.प्र.समाचार सेवा)। जिले के कैराना थाना क्षेत्र में एक अभियुक्त को पकड़ने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर दिया गया। हमलावर तीन दरोगाओं और एक सिपाही को घायल करके अभियुक्त को छुड़ा ले गए। हमले के दौरान थानेदारों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया तथा उनकी वर्दियां फाड़ दी गईं। एक दरोगा का गला घोंट कर उसकी हत्या की कोशिश की गई। पुलिस ने किसी तरह हमलावरों से दरोगा को छुड़ाकर उसकी जान बचाई।

जानकारी के अनुसार कैराना कोतवाली में तैनात दरोगा आदेश कुमार, जितेन्द्र सिंह, देव सिंह रावत और कांस्टेबिल शकील व अंकित गांव पांवटी कला मे दो माह से वांछित चल रहे अभियुक्त आलिम के घर पर दबिश देने गए। दोपहर बाद पहुंची पुलिस ने आलिम को पकड़ लिया। इसी दौरान अभियुक्त के दर्जनों परिजनों तथा अन्य मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को घेर लिया। लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। दरोगाओं और सिपाहियों पर लाठी डण्डों से हमला कर दिया तथा फायरिंग कर दी। इससे जान बचानों को पुलिसकर्मी भागने लगे। किन्तु गांव वालों ने उन्हें घेर लिया। दरोगाओं को दौड़ा दौड़ा कर पीटा। वर्दी फाड डाली गई, एक दरोगा की गला दबाकर हत्या की कोशिश की गई।  

   
  Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET