U.P. Web News
|

Article

|
|
BJP News
|
Election
|
Health
|
Banking
|
|
Opinion
|
     
   News  
 

   

 

मुरादाबाद में मोदीः नोटबंदी, गन्ना किसान और पीतल कारीगरों पर होगा फोकस

Tags: Narendra Modi, Prime Minister, BJP, Parivartan Rally, Pagbara, New Moradabad
Publised on : 03 December  2016,  Last updated Time 11:45
पागबड़ा (नया मुरादाबाद) , 03 दिसम्बर 2016 (उ.प्र.समाचार सेवा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को दोपहर बाद आज सेक्टर दो में विशाल रैली को सम्बोधित करेंगे। परिवर्तन रैली में प्रधानमंत्री मोदी के भाषण को लेकर अटकलें लगायी जा रही है किं वह यहां से क्या संदेश देंगे।

माना जा रहा है कि मोदी पश्चिम उत्तर प्रदेश के इस कृषि प्रधान क्षेत्र में गन्ना किसानों की बहुतायत को देखते हुए गन्ना किसानों की समस्याओं, पीतल नगरी के कारीगरों और निर्यातकों की समस्याओं वक्तव्य दे सकते हैं। मोदी के आज के भाषण के बारे में यह भी माना जा रहा है कि वह नोटबंदी पर भी अपना रुख एक बार और स्पष्ट कर सकते हैं। वह नोटबंदी की आलोचना कर रहे विपक्ष पर यहां से तीखा हमला कर सकते हैं। उधर नोटबंदी पर मिले फीडबैक और बैंकों की कार्यप्रणाली, नकदी की उपलब्धा पर भी कोई महत्वपूर्ण बयान दे सकते हैं।

मण्डल में भाजपा को मिलेगा लाभ

मुरदाबाद मण्डल में यूं तो सभी लोकसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा है किन्तु विधान सभा में स्थिति बेहद खऱाब है। मुरादाबाद के मण्डल के चार जिलों मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, सम्भल में एक भी भाजपा विधायक नहीं है। बिजनोर में मात्र एक भाजपा विधायक है। विधान परिषद में अभी तक स्नातक क्षेत्र से एक सदस्य थे जिनका कार्यकाल हाल ही में पूरा हुआ है। ऐसी स्थिति में मुरादाबाद में आगामी विधान सभा चुनाव में भाजपा की फसल को लहलहाना बड़ी चुनौती है। इसलिए मोदी की यहां की सभा को अहम माना जा रहा है।

रैली में जुटेगी भारी भीड़

मोदी की पागबड़ा रैली में भारी भीड़ जुटने की संभावना है। हालांकि यह क्षेत्र मुस्लिम बाहुल्य है। किन्तु आस-पास के गांवों, कस्बों और मण्डल के जिलों से भारी संख्या में लोग मोदी को सुनने पहुंचेगें। पार्टी ने बड़ी ही सोच समझ कर रैली के लिए स्थान का चयन किया है। रैली स्थल राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है। बाईपास की जीरो पाइंट रैली के समापी है। इस कारण यहां बाईपास के माध्यम से मुरादाबाद के अलावा रामपुर, सम्भल से तथा दूसरी ओर अमरोहा और बिजनौर से भी सीधे रैली स्थल पर पहुंचा ज सकता है।

राष्ट्रीय और प्रदेशीय नेता रहेंगे मौजूद

 रैली में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर, सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य के मौजूद रहने की संभआवना है। इसके अलावा मण्डल भर के प्रमुख भाजपा नेता रैली में मोदी के साथ रहेेंगे।

   
  Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET