U.P. Web News
|

Article

|
|
BJP News
|
Election
|
Health
|
Banking
|
|
Opinion
|
     
   News  
 

   

Lucknow Metro Rail: ट्रायल रन का उद्घाटन बचकानी हरकतः मायावती
Tags: Mayawati, BSP Chief, Metro trail run
Publised on : 01 December  2016,  Last updated Time 17:56
नई दिल्ली, 01 दिसम्बर 2016। (उ.प्र.समाचार सेवा)। लखनऊ मेट्रो के ट्रायल रन का उद्घाटन को पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती ने बचकानी हरकत बताया है। उन्होंने कहा है कि अच्छा होता कि इसका उद्घाटन 26 मार्च 2017 में यात्रियों के साथ ही किया जाता। उन्होंने कहा कि उद्घाटन का श्रेय लेने के लिए सपा सरकार ने ट्रायल रन का उद्घाटन किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि लखनऊ मेट्रो का काम उनकी बसपा सरकार के कार्यकाल में ही शुरु हो गया था। इसकी विस्तृत डीपीआर बनाकर केन्द्र को भेज दी गई थी। 

सुश्री मायावती ने गुरुवार को यहां जारी एक प्रेस वक्तव्य में कहा कि सपा सरकार कागजी उद्घाटन और शिलान्यास के कार्यक्रम करके वाहवाही लूट रही है। उन्होंने कहा कि लखनऊ में मेट्रो चलाने की योजना पूर्ववर्ती बसपा सरकार ने बनायी थी। योजना 2008 में ही प्रारम्भ कर दी गई थी। फरवरी 2008 में डीएमआरसी और एडीए के बीच अनुबंध हुआ था। इसका सरकारी गजट टेक्नीकल सर्वे जुलाई 2008 में हुआ और अक्टूबर 2008 में एलडीए द्वारा इस परियोजना की कार्ययोजना की स्वीकृति दी गई थी। इसके पश्चात जुलाई 2011 में इसकी डीपीआर केन्द्र सरकार को भेज दी गई थी। नोएडा मेट्रो रेल के संचालन के बाद इस लखनऊ मेट्रो रेल के लिए भी तमाम बुनियादी काम बीएसपी की सरकार में ही पूरे कर लिये गए थे। जिसे पूरा करने में वर्तमान सपा सरकार ने पूरे साढ़े चार साल का लम्बा समय लगा दिया है, जबकि इसके औपचारिक उद्घाटन में अभी काफी वक्त बाकी है।

   
  Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET