U.P. Web News
|

Article

|
|
BJP News
|
Election
|
Health
|
Banking
|
|
Opinion
|
     
   News  
 

   

नहीं रहीं वरिष्ठ भाजपा नेता सुषमा स्वराज, दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन
Tag: New Delhi, Sushma Swaraj, BJP Leader
नई दिल्ली, 06 अगस्त 2019  (उ.प्र.समाचार सेवा)। वरिष्ठ भाजपा नेता सुषमा स्वराज का निधन हो गया। मंगलवार की रात करीब साढ़े नौ बजे उन्हें हृदयाघात के कारण अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया, जहां रात करीब 11 बजे उन्होंने अन्तिम सांस ली। श्रीमती स्वराज 67 वर्ष की थीं।

पूर्व विदेश मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता सुषमा स्वराज गत तीन वर्ष से बीमार थीं। उन्हें गुर्दों में खराबी के चलते ट्रांसप्लांट किया गया था। स्वास्थ्य कारणों के चलते ही उन्होंने 2019 का लोक सभा चुनाव भी नहीं लड़ा था। हालांकि आज उनका स्वास्थ्य ठीक था। उन्होंने कश्मीर से धारा 370 हटाने तथा जम्मू कश्मीर के पुनर्गठन बिल के लोकसभा में पारित होने पर रात में ही ट्वीट करके प्रधानमंत्री को बधाई दी थी। इसके कुछ समय बाद ही उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ और वे बेहोश हो गईं। उन्हें तत्काल एम्स ले जाया गया।सूचना मिलते ही एम्स मे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंहं, स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन पहुंच गए। लेकिन चिकित्सकों के अथक प्रयास के बावजूद उन्हें नहीं बचाया जा सका।

 

     
   
   
   
Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET