U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
फिर बदले गए शाहजहांपुर के डीएम, नवदीप रिनवा की वापसी
कुशीनगर, एटा समेत चार और जिलों के डीएम बदले
Tags: उत्तर प्रदेश समाचार सेवा, यू.पी.समाचार सेवा, उ.प्र.समाचार सेवा, यू.पी.वेब न्यूज Uttar Pradesh Samachar Sewa, U.P.Samachar Sewa, UPSS, U.P.WEB NEWS
Publised on : 2011:08:14       Time 23:16                           Update on  2011:08:14       Time 23:16

लखनऊ, 14 अगस्त। (उप्रससे)। प्रदेश सरकार ने आज फिर शाहजहांपुर के जिलाधिकारी पद फेरबदल किया है। कल तैनात किये गए डा.बलकार सिंह का तबादला आदेश बदल दिया गया है। उन्हें अब रामपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। जबकि शाहजहांपुर में फिर से पूर्व जिलाधिकारी नवदीप रिनवा को लाया गया है। इसके अलावा शासन ने आज तीन और आईएएस अधिकारियों के तबादले किये हैं। शासन ने रायबरेली और कुशीनगर के डीएम भी बदल दिये हैं।
शासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुर के लिए स्थानान्तरित किये गए नवदीप रिनवा को अब फिर से शाहजहांपुर में तैनात किया गया है। उनका तबादाला आदेश संशोधित कर दिया गया है। जबकि कल शाहजहांपुर मे ंतैनात किये गए डा.बलकार सिंह को अब रामपुर का डीएम बनाया गया है। इसके अलावा कुशीनगर के डीएम ज्ञान सिंह को विशेष सचिव बेसिक शिक्षा, संत रविदास नगर के डीएम अरविन्द कुमार बर्नवाल को डीएम कुशीनगर, विशेष सचिव वेसिक शिक्षा एसवीएस रंगाराव को डीएम संतरविदास नगर के पद पर स्थानानतरित किया गया है।
दो वरिष्ठ पीसीएस के तबादले
शासन ने आज दो वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के भी तबादले किये हैं। जालौन के अपर जिलाधिकारी वित्त एंव आपूर्ति देवेन्द्र दीक्षित को अपर आयुक्त बस्ती, नगर मजिस्ट्रेट अलीगढ़ लोकपाल सिंह को अपर जिलाधिकारी वितत एवं राजस्व जालौन के पद पर भेजा गया है।
शाहजहांपुर के एसपी समेत सात आईपीएस के तबादले
लखनऊ, 14 अगस्त। (उप्रससे)। शासन ने आज झांसी के पुलिस उपमहानिरीक्षक और शाहजहांपुर के पुलिस अधीक्षक समेत सात आईपीएस अधिकारियों के तबादले किये हैं। शाहजहांपुर में रामपुर के पुलिस अधीक्षक रमित शर्मा को तैनात किया गया है। जबकि शाहजहांपुर के एसपी प्रेम कुमार गौतम को अब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के पद पर तैनात किया गया है।
पुलिस महानिदेशक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार झांसी के पुलिस उपमहानिरीक्षक एल.वी.एंटोनी देवकुमार को पुलिस उपमहानिरीक्षक नियम एवं ग्रंथ लखनऊ, पुलिस उपमहानिरीक्षक सुरक्षा अनिल कुमार को उपमहानिरीक्षक झांसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा भानु भास्कर को पुलिस अधीक्षक रामपुर के पद पर स्थानान्तरित किया गया है। एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी नारायण को रायबरेली भेजा गया है। यहां तैनात अजय मोहन शर्मा को एटा का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

 

Summary:
News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com   up_samachar@sify.com

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET