U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
फर्जी सर्टिफिकेट रैकेट चलाते पिता-पुत्र, धरे
Tags: उत्तर प्रदेश समाचार सेवा, यू.पी.समाचार सेवा, उ.प्र.समाचार सेवा, यू.पी.वेब न्यूज Uttar Pradesh Samachar Sewa, U.P.Samachar Sewa, UPSS, U.P.WEB NEWS
Publised on : 2011:08:13       Time 12:29                           Update on  2011:08:13       Time 12:29

बरेली, 13 August Bareilly रामपुर का एक टीचर और उसका बेटा फर्जी सर्टिफिकेट, डिग्रियां और राशन कार्ड बनाता था। एसपी सिटी के स्पेशल स्क्वायड और किला पुलिस ने पिता-पुत्र को दबोच लिया। उनके पास कई कालेजों की मोहरें, फर्जी टीसी, डिग्रियां बरामद हुई। रक्षा बंधन के पर्व को देखते हुए एसपी सिटी अतुल सक्सेना ने चेकिंग के निर्देश दिए थे। किला इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र सिंहचौहान, मलूकपुर चौकी प्रभारी सत्यप्रकाश शर्मा, एसपी सिटी स्पेशल स्क्वायड के कांस्टेबल शिव मंगल सिंह सोलंकी, दिनेश तोमर व भुवनेश सिंह चौहान सिटी स्टेशन के पास चेकिंग कर रहे थे। उधर से गुजरे दो व्यक्तियों को संदिग्ध जानकर सिपाही शिव मंगल सिंह ने रोक लिया। तलाशी लेने पर उनके पास एक दर्जन कालेजों की मोहरें, 50 फर्जी टीसी, मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, इलाहाबाद बोर्ड, दिल्ली बोर्ड, इग्नू और एमबीए की डिग्रियां बरामद हुई। पकड़ा जाने वाला रामपुर के शाहबाद थाने के शाहपुर देव का ठाकुर दास और उसका बेटा रविन्द्र कुमार हैं। ठाकुर दास शाहबाद के चकासी हायर सेकेंड्री स्कूल में तदर्थ टीचर है। इंटर पास है लेकिन प्रधानाचार्य का काम देख रहा है। इंस्पेक्टर चौहान ने बताया कि ठाकुर दास बीमा एजेंट होने के साथ ही लोगों को सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर दलाली करता है। वह फर्जी सर्टिफिकेट के जरिए लाखों रुपए ठग चुका है।

Summary:
News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com   up_samachar@sify.com

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET