U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
वाराणसी में गार्ड को गोली मारकर बैंक का 59 लाख रूपया लूटा
Tags: उत्तर प्रदेश समाचार सेवा, यू.पी.समाचार सेवा, उ.प्र.समाचार सेवा, यू.पी.वेब न्यूज Uttar Pradesh Samachar Sewa, U.P.Samachar Sewa, UPSS, U.P.WEB NEWS
Publised on : 2011:08:12       Time 20:42                           Update on  2011:08:12       Time 20:42  

वाराणसी, 12 अगस्त। (उप्रससे)। बेखौफ बदमाशों ने आज नगर में दिन दहाड़े सिक्यूरिटी गार्ड को गोली मारकर बैंक आफ बड़ौदा का 59 लाख रूपया लूट लिया। मोटर साइकिल सवार तीन बदमाश कैश लूटकर भागने में सफल रहे। बैंक आफ बड़ौदा का कैश लूटे जाने की रिपोर्ट थाना भेलपुर में दर्ज करायी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बैंक आफ बड़ौदा की मुख्य शाखा से एटीएम में रूपया डालने के लिए इंटर एक्टिव सर्विसेज प्रा.लि. सिक्यूरिटी एजेंसी के कर्मचारी टबेरा गाड़ी से 59 लाख रूपया लेकर जा रहे थे। गाड़ी में चालक के अलावा सिक्यूरिटी गार्ड अच्युतानन्द, हेल्पर विवेक सिंह था। ये लोग संतरविदास नगर और जौनपुर में कैश लोड करन ेजा रहे थे। थाना भेलूपुर क्षेत्रान्तर्गत ताराधाम कालोनी में 10 बजे मोटर साइकिल सवार तीन बदमाशों ने तबेरा गाडी रूकवाकर एजेंसी के गार्ड को गोली मारकर घायल कर दिया। बदमाश वैन में रखे 59 लाख रूपये लूटकर फरार हो गये। घायल गार्ड अच्युतानन्द को उपचार हेतु नर्सिग होम में भर्ती कराया गया।
जनता की पिटाई से एक लुटेरे की मौत, दो घायल
अलीग़ढ, 12 अगस्त। (उप्रससे)। पेट्रोल पंप का कैश लूटकर भाग रहे तीन बदमाशों को ग्रामीणों ने घेर कर जमकर पीटा। ग्रामीणों की पिटाई से एक बदमाश की मौके पर ही मृत्यु हो गई तथा दो गंभीर रूप से घायल हो गए।तीनों बदमाश इगलास कस्बे के एक पेट्रोल पंक के मैनेजर को गोली मारने के बाद 22 हजार रूपये लूटकर भाग रहे थे।
थाना व कस्बा इगलास में गौरी पेट्रोल पम्प के मैनेजर कमल को मोटर साइकिल सवार तीन बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया तथा बिी का 22 हजार रूपया नगद व तूव मोबाइल फोन लूटकर भागने लगे। शोर सुनकर कस्बे की जनता द्वारा भाग रहे बदमाशों की घेराबन्दी करके पकड कर मारा-पीटा गया। इससे एक बदमाश की मौके पर मृत्यु हो गयी। मृतक बदमाश की शिनाख्त मनीष शर्मा, निवासी बरोला, थाना बन्नादेवी, जनपद अलीग़ढ के रूप में हुई। शेष दोनो बदमाश घायल हो गये। घायल बदमाशों लोकेश, निवासी परखम, थाना फरह, जनपद मथुरा, रामहरि, निवासी बिसम्भरा, थाना शेरग़ढ, जनपद मथुरा। व पेट्रोल पम्प मैनेजर कमल को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। बदमाशों के कब्जे से लूट का 22 हजार रूपया नगद, तीन मोबाईल फोन, एक मोटर साइकिल व तीन तमंचे 315 बोर, बरामद हुये।
इस संबंध में राजेन्द्र कुमार, निवासी ग़ढीकूंचा, थाना इगलास, जनपद अलीग़ढ की सूचना पर धारा 394307 भादवि व 25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। अभियुक्तों को जेल भेजा गया।

Summary:
News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com   up_samachar@sify.com

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET