U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
महिलाओं पर अत्याचार के लिए प्रदेश सरकार जिम्मेदार: विजय पाठक
स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह विफल: भाजपा
Tags: उत्तर प्रदेश समाचार सेवा, यू.पी.समाचार सेवा, उ.प्र.समाचार सेवा, यू.पी.वेब न्यूज Uttar Pradesh Samachar Sewa, U.P.Samachar Sewa, UPSS, U.P.WEB NEWS
Publised on : 2011:08:11       Time 22:40                 Update on  2011:08:12       Time 10:51   

लखनऊ, 11 अगस्त। (उप्रससे)। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में बढ रही महिला अत्याचार, उत्पीड़न, बलात्कार जैसे अप्रिय घटनाओें के लिए उ0प्र0 सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलन्द हैं। आए दिन अवयस्क बालिकाओं के साथ दुराचार की घटनाएं घटित हो रही हैं। भाजपा इन घटनाओं की घोर निन्दा करते हुए इन घटनाओं से संबंधित लोगों के विरूध्द कठोर कार्रवाई की मांग की हैं।
श्री पाठक ने जनपद के इलाहाबाद थाना उतरां के रनियादीह गांव की 14 वर्षीय दलित बालिका के साथ सामुहिक बलात्कार की जानकारी देते हुए बताया कि शिवप्रसाद भारतीया की लडकी जो कक्षा-9 की छात्रा है को दिनांक 9 अगस्त को स्कूल जाते समय कुछ लडकों ने बुलेरो गाडी से उठा लिया। सामूहिक बलात्कार के बाद उसे सडक पर छोड़ दिया गया। इस घटना से स्थानीय लोगों में आोश है। श्री पाठक ने इस घटना से संबंधित अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग की है। भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने इस घटना के विरोध में अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सिविल लाइन के सुभाष चन्द्र बोस प्रतिमा पर धरना दिया।
स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह विफल: भाजपा
लखनऊ, 11 अगस्त। (उप्रससे)। भारतीय जनता पार्टी ने बसपा सरकार को जनस्वास्थ्य के मोर्चे पर नाकाम बताते हुए कहा कि प्रदेश में सरकारी अस्पतालों के गेट पर हो रहे प्रसव राज्य की महिला मुख्यमंत्री के लिए कलंक है। प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि सरकार शिक्षा, सुरक्षा व स्वास्थ्य के मुद्दे पर पूरी तरह विफल रही है।
पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में फैले भ्रष्टाचार के कारण ही बाराबंकी और अम्बेडकरनगर में सरकारी अस्पतालों के बाहर महिलाओं को अपने बच्चों को जन्म देना पडा। पिछले दिनों राजधानी लखनऊ और फर्रूखाबाद में भी इस तरह की घटनाएं सामने आई। सरकार की लापरवाही के कारण इस तरह की घटनाएं बढती गई जबकि बाराबंकी जिले में ही जननी सुरक्षा योजना की धनराशि हडपने के लिए सैकडों बच्चों का जन्म कागजों पर करा दिए जाने का मामला सामने आने के बाद भी विभागीय मंत्री ने कोई कार्रवाई करने के बजाय चुप्पी साध ली।
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में जननी सुरक्षा योजना के पैसे में लगभग 50प्रतिशत की बंदरबाँट हो रही है। बाराबंकी व अम्बेडकरनगर में अस्पताल के बाहर प्रसव के लिए जिम्मेदार चिकित्साधिकारियों एवं सीएमओ को निलम्बित करने तथा प्रदेश में जननी सुरक्षा योजना के नाम पर आवंटित धनराशि की बंदरबांट में किए जा रहे घोटालों की निष्पक्ष जांच की मांग की।
श्री पाठक ने बताया कि उ0प्र0 में मातृ मृत्यु दर देश में सबसे अधिक है। देश में जहां यह औसत 327 का है वहीं उ0प्र0 में 539 है। एक महिला मुख्यमंत्री के शासनकाल में महिलाओं के स्वास्थ्य से हो रहा खिलवाड न केवल चिन्तनीय बल्कि शर्मनाक है।
उन्होंने कहा कि सत्ताारूढ दल बसपा ने स्वास्थ्य महकमे को कमाई का जरिया बना लिया है इसीलिए स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर बडे-बडे घोटालों को अंजाम दिया जा रहा है। प्रदेश में महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए चल रही तमाम सरकारी योजनाओं के बावजूद प्रसव पीड़ित महिलाओं एवं नवजात शिशुओं की समुचित इलाज के अभाव में हो रही मौतों के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया। बसपा सरकार के गठन के बाद से ही उत्तार प्रदेश में कुपोषण एवं समुचित इलाज न मिलने से नवजात शिशुओं की मौत की दर में लगातार वृध्दि हुई है।
श्री पाठक ने कहा कि जनता को शिक्षा, सुरक्षा व बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की जिम्मेदारी होती है। लेकिन प्रदेश सरकार इन तीनों ही मोर्चो पर विफल रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में सत्ताा की बागडोर संभालते ही बसपा प्रमुख ने स्वास्थ्य महकमें को आय के स्रोत के रूप में देखा। जिसके परिणामस्वरूप स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार दिनों दिन बढता चला गया।
 

Summary:
News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com   up_samachar@sify.com

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET