पांच
एसडीएम प्रोन्नत कर सिटी मजिस्ट्रेट बनाये
गए
लखनऊ, 10 अगस्त। (उ.प्र.समाचार सेवा)।
August, 10, U.P.Samachar Sewa.
शासन ने आज प्रदेश के सात पीसीएएस
अधिकारियों की वर्तमान तैनाती में फेर बदल
किया है। पांच उपजिलाधिकारियों को नगर
मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात किया गया है।
शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार लखनऊ के
उपजिलाधिकारी शिवेन्द्र कुमार सिंह को नगर
मजिस्ट्रेट फेजाबाद, उपजिलाधिकारी विजय
कुमार सिंह को कानपुर नगर, उपजिलधिकारी
रघुवीर को नगर मजिस्ट्रेट वाराणसी,
बुलन्दशहर के उपजिलाधिकारी सत्यप्रकाश
पटेल को नगर मजिस्ट्रेट सहारनपुर, मेरठ के
उपजिलधिकारी डा.कंचन शरण को नगर
मजिस्ट्रेट गौतमबुद्द नगर, विशेष सचिव
बेसिक शिक्षा विभाग लखनऊ दिनेश कुमार सिंह
को विशेष सचिव पशुधन विभाग, लखनऊ, विशेष
सचिव पशुधन विभाग हरेन्द्र वीर सिंह को
विशेष सचिव बेसिक शिक्षा विभाग, लकनऊ के
पद पर स्थानान्तरित किया गया है।
|