U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

 Home>News 
मुरादाबाद में दंगा, कोतवाल को गोली लगी, स्थिति बेकाबू
Tags: Riots in Moradabad, Inspector injured in firing
Publised on : 2011:08:10       Time 24:45                  Update on  2011:08:10       Time 24:45              

,मुरादाबाद 09 अगस्त। (उ.प्र.समाचार सेवा)। शहर में आज रात हुए भीषण दंगे में एक पुलिस अधिकारी गोली लगने से घायल हो गया है। दंगाइयों ने भारी आगजनी और लूटपाट की है। शहर में पथराव और गोली चलन से कई अन्य लोगों के घायल होने की सूचना है। नगर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। मझोली, कटघर और गलशहीद क्षेत्र में स्थिति बेहद खराब है। पुलिस औऐ अल्पसंख्यक समुदाय क लोग आमने सामने आ गए हैं।

जानकारी के अनुसार तीन दिन पहले नगर में एक कांबरिये के घायल होने के चलते हुए विवाद ने आज उग्र रूप धारण कर लिया। कांवरिये के विवाद के बाद आज दो हिन्दू और मुस्लिम समुदायों के बीच सुबह से ही तनाव व्याप्त था। दोपहर में गलशहीद क्षेत्र में हुए पथराव और टकराव के बाद स्थिति नाजुक होती चली गई। दिन में दोनों समुदायों के बीच पथराव हुआ। आज रात करीब नौ बजे संघर्ष पुलिस और मुस्लिम समुदाय के बीच हो गया। भीड़ को नियंत्रित करने प्रयास में जुटी पुलिस पर उग्र लोगों ने पहले पथराव किया फिर फायरिंग कर दी। फायिरंग में एक गोली कोतवाल सुनीत कुमार को लग गई। इससे वह गंभीर रूप३ से घायल हो गए। सबसे ज्यादा बबाल दससराय इलाके में हुआ है। यहां दोनो ंसमुदायों के लोग सडकों पर उतर आये हैं तथा आमने सामने ड़टे हैंष पुलिस भीड़ को हटाने का प्रयास कर रही है। लेकिन दंगाई पुलिस पर भी हमले कर रहे हैं। कई मकानों और दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया है।

मुरादाबाद के तीन थानों मे कर्फ्यू

स्थिति नियंत्रण से बाहर होने पर देर रात प्रशासन ने शहर के तीन थाना क्षेत्रों गलशहीद, कटघर और मझोला में कर्फ्यू लगा दिया है। आसपास के थानों की की पुलिस भी बुला ली गई है। अन्य जिलों से भी फोर्स बुलाया जा रहा है। शहर की स्थिति नियंत्रण करने के लिए प्रशासन भरसक प्रयास कर रहा है।
 

Summary:
News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com   up_samachar@sify.com

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET