U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

 Home>News 
सोनिया गांधी के स्वस्थ्य के लिए रायबरेली में पूजा और अरदास
Tags:
Publised on : 2011:08:07       Time 11:05                    Update on  2011:08:07       Time 11:05              

रायबरेली, 07 अगस्त। (उप्रससे)। सांसद एवं यूपीए अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए समर्थकों ने पूजन हवन एवं सुन्दर काण्ड का पाठ कर संकट मोचन हनुमान जी एवं भोले नाथ से प्रार्थना की।
यूपीए एवं कांग्रेस अध्यक्ष स्थानीय सांसद श्रीमती सोनिया गांधी की शल्य चिकित्सा का समाचार सुनने के बाद संसदीय क्षेत्र में उनके समर्थकों द्वारा मंदिरों में मस्जिदों में गिरजाघरों एवं गुरूद्वारो में सर्वधर्म प्रार्थना, पूजा, की जा रही है, ताकि श्रीमती गांधी शीघ्र स्वस्थ होकर राष्ट्र की सेवा कर सकें। इसी म में पाण्डेय कोठी के निकट शिवमंदिर परिसर स्थित संकट मोचन हनुमान जी के समक्ष सुन्दर काण्ड का पाठ विशेश पूजा व हवन का आयोजन किया गया जिसमें बडी संख्या में श्रीमती गांधी के समर्थकों ने भाग लिया जिसमें प्रमुख रूप से सुनील श्रीवास्तव, निर्मल शुक्ला, कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमाशंकर मिश्र, वरिष्ठ प्रदेश सचिव बिन्दा प्रसाद सोनकर 'घायल', धर्मेन्द्र द्विवेदी, विधान परिषद सदस्य दिनेश प्रताप सिंह, बछरावा विधायक राजाराम त्यागी, पूर्व क्षेत्र प्रमुख राजाराम भारती, स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकार संगठन के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार मिश्र, इन्द्र कुमार वर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष शान्ति पाण्डेय, युवा नेता विनायक सोनकर, वरिष्ठ नेता राजकुमार दीक्षित, कांग्रेस मीडिया प्रभारी विजय शंकर अग्निहोत्री लक्ष्मी सिन्हा, प्रभा द्विवेदी, कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष कल्याण चन्द्र श्रीवास्तव, डा0 मनीष सिंह आदि सैकडो समर्थकों ने श्रीमती गांधी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए विशेष पूजा, हवन, सुन्दरकाण्ड एवं आरती में भाग लिया।
स्थानीय गुरूद्वारा श्री गुरू सिंह सभा परिसर में भी श्रीमती सोनिया गांधी जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं दीर्घायु के लिए विशेश अरदास का आयोजन किया गया। जिसमें ज्ञानी गुरूबचन सिंह ने अरदास की इस अवसर सुरेन्द्र सिंह मोंगा, हरजीत सिंह गांधी, इकबाल सिंह मखीजा, त्रिलोचन सिंह मोंगा, बलवंत सिंह, हरमन्दर सिंह, गुरूजीत सिंह तनेजा, भूपेन्द्र सिंह आदि गुरूद्वारे के पदाधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अपने समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ इस विशेष अरदास में शामिल हुए और श्रीमती गांधी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए कामना की।
शिक्षा मंत्री द्वारा अवैध वसूली की हो सीबीआई जांच : यादव
रायबरेली, 07 अगस्त। (उप्रससे)। वरिष्ठ समाजवादी नेता ओपी यादव ने कहा है कि बेसिक शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों के स्थानान्तरण में करोड़ों की अवैध वसूली है। इसकी सीबीआई से जांच करायी जाये।
श्री यादव ने कहा कि बेसिक शिक्षा अधिकारी का सारा ध्यान धन उगाही की तरफ है शिक्षा सत्र प्रारम्भ हुये एक माह से ऊपर हो गया परन्तु विद्यालयों में न तो छात्रों अभी पुस्तकें वितरित की गयी और न ही डे्रस ही वितरित की गयी। जब कापी, किताब ही छात्रों के पास नहीं है तो पढाई का भगवान ही मालिक है। श्री यादव ने कहाकि छात्रों की शिक्षा के प्रति सरकार भी संवेदनहीन है। मिड-डे मील के लिये तो हर गांव में 12 सदस्यीय समिति बनायी जा रही ह परन्तु छात्रों के शिक्षा स्तर में कैसे गुणात्मक सुधार किया जाये इस पर सरकार के शिक्षा मंत्री से लेकर शिक्षा से जुड़े अधिकारी व शिक्षक सभी मौन है। श्री यादव ने कहा कि आज रायबरेली जिले की यह स्थिति है कि जिले के 13 विद्यालय में सिर्फ एक-एक शिक्षक हैं। 41 विद्यालय सिर्फ शिक्षा मित्रों के सहारे चलाये जा रहे है। शिक्षकों के स्थानान्तरण में कोई मानक नहीं तय किया गया सिर्फ शिक्षा मंत्री को देय अवैध धर याद रहा। श्री यादव ने पूरे प्रकरण की सीबीआई से जांच कराये जाने की मांग की है।
रायबरेली में तुलसी एवं चन्द्रमणि जयंती मनायी गई
रायबरेली, 07 अगस्त। (उप्रससे)।चन्द्रमणि संस्थान, इंदिरा नगर में विश्वबन्ध गोस्वामी तुलसीदास और रामभक्त, प्रख्यात नाटकार, कवि एवं पत्रकार स्व0 चन्द्रशेखर पाण्डेय 'चन्द्रमणि' की जयंती एक साथ मनायी गयी। डॉ0 रामकल्प तिवारी ने तुलसीदास के प्रभाव को दरसाते हुए चन्द्रमणि जी के कृतित्व का मूल्यांकन किया। डॉ0 वीरेश प्रताप सिंह ने चन्द्रमणि जी के रामकथा, प्रधान नाटकों पर प्रकाश डाला। डॉ0 गोपाल नारायण श्रीवास्तव ने तुलसी दस जी तथा चन्द्रमणि जी प्रेरणा-भूमि की ओर सबका ध्यान आकर्षित किया।
इस आध्यात्मिक एवं साहित्यिक समारोह की अध्यक्षता जनपद के वरिष्ठ साहित्यकार बालकृष्ण मिश्र ने की। उन्होने गोस्वामी जी के प्रति अपनी भाव-भीनी श्रध्दांजलि अर्पित करते हुए आज के युग में जटायु संस्कृति को अपनाने पर बल दिया। इस अवसर पर उन्होने 'राम की जल समाधि' के कुछ अंश प्रस्तुत किये। आयोजन का कुशल संचालन डॉ0 शिवानी द्वारा किया गया। डॉ0 शिवानी का कहना था कि गोस्वामी जी और उनका काव्य हर युग के लिए प्रासंगिक है।
आयोजन के अंत में डॉ0 पाण्डेय रामेन्द्र ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए तुलसी की नारी भावना पर विशेष रूप से प्रकाश डाला। उनका कहना था कि चन्द्रमणि जी ने भी अपने छोटी-बडी कृतियों में नारी को विशेष महत्व दिया और उनके उत्थान पर विशेष बल दिया।
धूम-धाम से मनाई गई हरियाली तीज
रायबरेली, 07 अगस्त। (उप्रससे)। भारत विकास परिषद रायबरेली की महिला प्रकोष्ठ द्वारा हरियाली तीज का कार्यम स्थानीय होटल में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया।
कार्यम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डा0 सरल श्रीवास्तव व विशिष्ट अतिथि श्रीमती श्रावणी षडंगी द्वारा दीप प्रज्जवलित एवं माल्यार्पण से किया गया, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा श्रीमती संगीता अग्रवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया कार्यम का संचालन डा0 स्मिता जौहरी ने किया, जिसमें विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताए आयोजित की गयी, नेल आर्ट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान डा0 प्रियंका अग्रवाल, द्वितीय स्थान श्रीमती सपना शुक्ला, व तृतीय स्थान श्रीमती संगीता अग्रवाल ने प्राप्त किया। हरियाली तीज 'क्वीन' का ताज पूर्व तीज क्वीन श्रीमती माधवी बाजपेयी के द्वारा श्रीमती पुष्पा गुपता को पहनाया गया। कार्यम में विभिन्न प्रकार के लोकगीत व नृत्य प्रस्तुत किये गये इस कार्यम में श्रीमती स्वीटी गुप्ता, डा0 किरन गुप्ता, डा0 चम्पा श्रीवास्तव, लता ंसिह, अंजू सिंह, किरन बंसल, आदि उपस्थित रही कार्यम में परिषद के पुरूष वर्ग का अहम योगदान रहा।

फोटो परिचय: सोनिया गांधी के शीघ्र स्वस्थ्य होने के लिए उनके संसदीय क्षेत्र रायबरेली में हवन, पूजन, सुन्दरकाण्ड का पाठ तथा अरदास करते समर्थक। (फोटो: उप्रससे)
संलन चार फोटो

 

 

Summary:
News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com   up_samachar@sify.com

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET