U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
  दो पक्षों में गोली चलने से एक की मृत्यु, पांच घायल
Tags: 
Publised on : 2011:08:31       Time 20:25                                    Update on  : 2011:08:31       Time 20:25  

आगरा, 31 अगस्त। (उप्रससे)। रसोई गैस सिलेण्डर में भरने के विवाद में हुई फायरिंग में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलो ंको चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना मलपुरा के ग्राम लाडम में आज सुबह गैस भरने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट इतनी अधिक बढ गई कि दोनों पक्षों में गोली चल गई। इससे छह लोग घायल हुए। इनमें गोली लगने से गंभीर घायल सौदान की मृत्यु हो गई। दोनों के पांच अन्य लोग घायल हुए हैं।
बेकाबू ट्रक ने चार पुलिसकर्मियों को रौंदा, होमगार्ड की मौत
इटावा, 31 अगस्त। (उप्रससे)। कस्बा बकेबर में चौराहे पर डयूटी कर रहे चार पुलिसकर्मियों को एक ट्रक ने रौंद दिया। इससे एक होमगार्ड की मृत्यु हो गई। तीन को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कस्बा बकेवर में रात्रि एक बजे एक ट्रक ने चौराहे पर डयूटी कर रहे कांस्टेबल राजेश कुमार, होमगार्ड रामनरेश, सुरेश बाबू व रामदास को टक्कर मार दी। चारों को रौंदता हुआ ट्रक आगे निकल गया। इससे मौके पर ही रामनरेश की मृत्यु हो गई। कांस्टेबल राजेश कुमार, होमगार्ड सुरेश बाबू और रामदास घायल हो गए।

समाचार स्रोतः Sarvesh Kumar Singh, Editorial Advisor, U.P.Samachar Sewa
Summary:
News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com   up_samachar@sify.com

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET