U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
आईएएसआई भेज रही है भारत मे जाली नोट
Tags: ISI role in supply of fake currency in India
Publised on : 2011:08:24       Time 18:55                               Update on  : 2011:08:24       Time 18:55

एक लाख के नकली नोटों के साथ दो एजेण्ट गिरफ्तार
वाराणसी, 24 अगस्त। (उप्रससे)। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई भारत में जाली करेंसी की आपूर्ति नेपाल के रास्ते कर रही है। इसमें नेपाली एजेंटों के साथ-साथ बिहार और उत्ततर प्रदेश के एजेट भी सक्रिय हैं। एक लाख रूपये के जाली नोटो के साथ पकड़े गए दो लोगों ने इस बात का खुलासा किया है।
एटीएस अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत कई माह से सूचना प्राप्त हो रही थी कि नेपाल स्थित वीरगंज से बिहार के रास्ते कुछ लोग भारत में भारी मात्रा में भारतीय जाली मुद्रा की सप्लाई कर रहे हैं । इस पर एटीएस इकाई पूर्वी जोन, वाराणसी को निर्देशित किया गया था । कल सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति गोरखपुर रेलवे स्टेशन से टेम्पू स्टैण्ड धर्मशाला पर जाली मुद्रा लेकर कहीं जाने वाले हैं । इस सूचना पर टैम्पू स्टैण्ड धर्मशाला, गोरखपुर पर रफीक पुत्र मुन्ना निवासी कासिमपुर थाना कासिमपुर जनपद हरदोई हाल पता गोपालपुर गली नम्बर 10, नई दिल्ली तथा अकील पुत्र साब्बिर हुसैन निवासी पिवारी थाना इस्लामनगर जनपद बदायूॅ हाल पता बुराडी, दिल्ली को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से एक लाख रूपये के नकली नोट बरामद किये गए।
गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ पर उनके द्वारा बताया गया कि यह जाली भारतीय मुद्रा जब्बार निवासी जिला मोतिहारी से लाते हैं तथा वहॉ पर 66000- रू0 की वास्तविक भारतीय मुद्रा देने पर एक लाख रू0 की जाली भारतीय मुद्रा प्राप्त होती है । उक्त जाली भारतीय मुद्रा का प्रसार पाकिस्तानी संगठन आई0एस0आई0 द्वारा नेपाली एजेंटों के माध्यम से वीरगंज रक्सौल द्वारा बिहार के रास्ते भारत में सप्लाई कराया जाता है । इन गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूध्द थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर में मु0अ0सं0 42111 धारा 489ग489घ भादवि का अभियोग पंजीकृत कराया गया है । गिरफ्तार अभियुक्तों से गहन पूछताछ व जानकारी एकत्रित की जा रही है।

समाचार स्रोतः
Summary:
News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com   up_samachar@sify.com

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET