U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
दारुल उलूम का अन्ना के आंदोलन को समर्थन नहीं
मौलाना अबुल कासिम नोमानी बनारसी ने जारी किया स्पष्टीकरण
Tags:  MAULANA ABDUL KASIM NOMANI BANARASI, DARUL ULUM DEOBAND
Publised on : 2011:08:23       Time 24:40                               Update on  : 2011:08:22      Time 24:40

मौलाना अबुल कासिम नोमानी बनारसी ने जारी किया स्पष्टीकरण देवबंद-सहारनपुर, 23 अगस्त, (उत्तर प्रदेश समाचार सेवा). Deoband-Saharanpur, Aug 23, 2011, Uttar Pradesh Samachar Sewa  देश से भ्रष्टाचार को समाप्त कराने के लिए लोकपाल बिल लाने के लिए समाजसेवी अन्ना हजारे द्वारा भ्रष्टाचार के विरोध चलाये जा रहे आंदोलन को समर्थन देने के संबंध में दारुल उलूम देवबंद के मोहतमिम मौलाना अबुल कासिम नौमानी बनारसी ने समर्थन देले से साफ मना कर दिया। दारुल उलूम देवबंद के मोहतमिम मौलाना अबुल कासिम नौमानी बनारसी का कहना है कि दारुल उलूम एक शैक्षिक संस्था है जिसका राजनैतिक दल या किसी भी राजनैतिक आंदोलन से कोई संबंध नहीं है इसलिए दारुल उलूम देवबंद अन्ना हजारे के अनशन आंदोलन को समर्थन नहीं करता है।
दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना अबुल कासिम नौमानी ने प्रेस को जारी बयान में कहा है कि उन्होंने अन्ना हजारे के आंदोलन की हिमायत के सिलसिले में कोई बयान नहीं दिया है। इस संबंध में समाचार पत्रों में दारुल उलूम देवबंद के हवाले से जो खबरे प्रकाशित हो रही है, उनमें कोई सच्चाई नहीं है इसलिए हम इन सभी खबरों का सिरे से खंडन करते है। मौलाना नौमानी ने कहा है कि दारुल उलूम देवबंद एक शैक्षिक संस्था है जिसका राजनैतिक दल या किसी भी राजनैतिक आंदोलन से कोई संबंध नहीं है। क्योंकि इस्लाम में भ्रष्टाचार की कोई गुंजाइश नहीं है इसलिए दारुल उलूम देवबंद भी अपने वतन को भ्रष्टाचार मुक्त देखना चाहता है लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि दारुल उलूम अन्ना हजारे के आंदोलन को समर्थन कर रहा है।
दारुल उलूम के मोहतमिम ने कहा कि दारुल उलूम स्वयं एक प्रतिष्ठित संस्था और किसी भी आंदोलन को चलाने में सक्षम है इसलिए वह किसी भी ऐसे आंदोलन का समर्थन नहीं कर सकते जो संदेह की निगाह से देखा जा रहा हो। उन्होंने कहा कि जिन समाचार पत्रों ने गलत और बेबुनियाद समाचार प्रकाशित किए है हम उसे सिरे से रद्द करते है।

 

उत्तर प्रदेश समाचार सेवा, यू.पी.समाचार सेवा, उ.प्र.समाचार सेवा, यू.पी.वेब न्यूज Uttar Pradesh Samachar Sewa, U.P.Samachar Sewa, UPSS, U.P.WEB NEWS
Summary:
News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com   up_samachar@sify.com

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET