U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
बलिया में दुर्घटना में 41 श्रध्दालुयों की मौत
Tags: 
Publised on : 2011:08:22       Time 21:21                               Update on  : 2011:08:22      Time 21:21

लखनऊ, 22 अगस्त (उत्तर प्रदेश समाचार सेवा) :Lucknow, Aug 22, 2011, Uttar Pradesh Samachar Sewa
लखनऊ, 22 अगस्त। (उप्रससे)। प्रदेश के बलिया जिले में आज सुबर एक ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 41 श्रध्दालुओं की मृत्यु हो गई तथा 20 लोग घायल हो गए। प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने मृतकों के परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है तथा उनके परिजनों को एक-एक लाख रूपये की सहायता देने की घोषणा की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बलिया के थाना नगरा क्षेत्र में आज सुबह करीब पांच बजे श्रद्ालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्राली में उस्मानपुर गांव के 60 श्रध्दालु सवार थे जोकि गाजीपुर जिले के सती माता के मन्दिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। ट्राली पलटने से 41 लोगों को मृत्यु हुई तथा बीस घायल हुए हैंं। सभी घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। मृतकों में महिलांए तथा बच्चे भी शामिल हैं।
भीषण दुर्घटना पर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए एक-एक लाख रूपये की सहायता देने की घोषणा की है। गंभीर घायलों को पचास पचास हजार रूपये तथा मामूली घायलों को पच्चीस पच्चीस हजार रूपये की सहायता देने की धोषणा की है। मुख्यमंत्री ने बलिया जिले के अधिकारियों के निर्देश दिये हैं कि सभी घायलों की निशुल्क चिकित्सा की व्यवस्था की जाए।

उत्तर प्रदेश समाचार सेवा, यू.पी.समाचार सेवा, उ.प्र.समाचार सेवा, यू.पी.वेब न्यूज Uttar Pradesh Samachar Sewa, U.P.Samachar Sewa, UPSS, U.P.WEB NEWS
Summary:
News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com   up_samachar@sify.com

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET