U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
एसडीएम की मौजूदगी में चौकीदार का घर फूंका गया
Tags: 
Publised on : 2011:08:21       Time 10:11                               Update on  : 2011:08:21      Time 10:11

सुलतानपुर 21 अगस्त (उप्रससे) :Sultanpur, Aug 21, 2011, Uttar Pradesh Samachar Sewa दो पक्षों के बीच जल निकासी के विवाद का मौका देखने गये एसडीएम की मौजूदगी में छप्पर का बना घर फूंक दिया गया। ग्राम प्रधान ने विधिक कार्यवाही के लिए कोतवाली में लिखित तहरीर दी है।
कोतवाली लम्भुआ क्षेत्र स्थित मझुईलाल का पुरवा गांव में मो.अजीज व चौकीदार अमरनाथ यादव के बीच जल निकासी का विवाद चल रहा है। घर के बाहर भरे बरसात का पानी निकालने के लिए अजीज ने तहसील दिवस पर प्रार्थना पत्र दिया था। दोनों पक्षों के इसी विवाद का निरीक्षण करने एसडीएम रामगोपाल सिंह मौके पर गये थे। एसडीएम मौका देख ही रहे थे तभी अमरनाथ का रिहायशी छप्पर धूं-धूं कर जलने लगा। छप्पर के अन्दर रखे सारे सामान जलकर राख हो गये। अमरनाथ यादव का आरोप है कि अजीज उसके खाते की जमीन में जबरदस्ती नाली खुदवाना चाहते है और इसी विवाद को लेकर शुक्रवार की शाम उसका रिहायसी छप्पर हटवाना चाहते थे, जब उन्होंने नहीं हटाने दिया तो कई लोग मिलकर उसमें आग लगा दिया।
उधर अजीज ने आरोप लगाया है कि उधर से ही मेरा पानी निकलता था। जिसे ये लोग निकलने नहीं दे रहे और मुझे फंसाने के चक्कर में खुद ही परिवार वाले मिलकर छप्पर में आग लगा दिये। ग्राम प्रधान राजेश सिंह ने विधिक कार्रवाई के लिए कोतवाली में तहरीर दी है। उधर अमरनाथ ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि एसडीएम के आदेश पर अजीज पक्ष वालों ने उसका छप्पर फूंक दिया।

उत्तर प्रदेश समाचार सेवा, यू.पी.समाचार सेवा, उ.प्र.समाचार सेवा, यू.पी.वेब न्यूज Uttar Pradesh Samachar Sewa, U.P.Samachar Sewa, UPSS, U.P.WEB NEWS
Summary:
News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com   up_samachar@sify.com

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET