लखनऊ, 21 अगस्त (उत्तर प्रदेश समाचार
सेवा) :Lucknow, Aug
21, 2011, Uttar
Pradesh Samachar Sewa
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय
उपाध्यक्ष विनय कटियार ने आज पार्टी
मुख्यालय पर सपा के राजेन्द्र सिंह (पूर्व
मंत्री), पटियारी एटा एवं पूर्व विधायक
नरेन्द्र राठौर एवं उनके समर्थकों को भाजपा
की सदस्यता ग्रहण कराई। श्री कटियार ने कहा
इस अवसर पर कहा कि इन लोगों के आने से
पार्टी की को मजबूती मिलेगी। उन्होंने सभी
सदस्यता ग्रहण करने वालों का स्वागत किया।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं चुनाव अभियान
समिति के संयोजक कलराज मिश्र, प्रदेश
महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार, प्रदेश
उपाध्यक्ष शिव प्रताप शुक्ल, राम नरेश
अग्निहोत्री, प्रवक्ता सत्यदेव सिंह,
हरद्वार दुबे, डा0 मनोज मिश्र, अशोक तिवारी,
राजेश्वर सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
आज ही प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही
ने सपा के राज कुमार पाण्डेय एवं उनके
सैकडों समर्थकों को भाजपा मुख्यालय पर
पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस अवसर पर
प्रदेश अध्यक्ष श्री शाही ने कहा कि इन
लोगों के पार्टी में आने से संगठन को
मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि सभी लोग
पार्टी के 2012 के मिशन को पूरा करने के
लिए गांव-गांव में व्यापक जन सम्पर्क शुरू
करें और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक
पहुंचाएं। |