U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
पैतृक जमीन बचाने को लड़की ने अंधाधुंध फायरिंग कर दो लोगों को मौत के घाट उतारा
Tags: 
Publised on : 2011:08:19       Time 23:45                               Update on  : 2011:08:19       Time 23:45

पिता की लाइसंसी बंदूक के साथ लड़की गिरफ्तार
देवरिया, 19 अगस्त। (उप्रससे)।
पैतृक जमीन बचाने के लिए एक लड़की ने अंधाधुंध फायरिंग करके कब्जा करने आये दो लोगों को मौत के घाट उतार दिया और तीन लोगों को घायल कर दिया। लड़की को पिता की लाइसेंसी एकनाली बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने लड़की के भाई और पिता को भी गिरफ्तार किया है। जबकि तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लड़की द्वारा फायरिंग किये जाने के बाद से दहशत का माहौल है। तनाव को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
सलेमपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम अहिरौली लाला में आज उस समय कोहराम मच गया जब जमीनी विवाद को लेकर चली गोली में दो लोगों की मौत हो गयी। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की सूचना पाते ही पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी सलेमपुर, कोतवाल सलेमपुर मय फोर्स सहित मौके पर पंहुचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया। घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि विजय प्रकाश श्रीवास्तव, अरूण श्रीवास्तव व सन्तोष श्रीवास्तव पुत्र कृष्ण मुरारी श्रीवास्तव निवासी ग्राम अहिरौली लाला, थाना सलेमपुर के रहने वाले है, तथा ये तीनो भाई है। इनकी संयुक्त जमीन अहिरौली लाला में है। जिसका आपसी बटवारा अभी नहीं हुआ था। इनमें एक भाई अरूण श्रीवास्तव गोरखपुर में रहते हैं। इनके हिस्से की जमीन जो मौके पर खण्डहर के रूप में है। इस जमीन को उसी गांव के निवासी गुलाब पुत्र रामवृक्ष व खट्टन पुत्र मंगल नाम के व्यक्तियों (दोनो अनुसूचित जाति) को रजिस्ट्री कर दिया गया। इस पर इनके दो भाई विजय प्रकाश श्रीवास्तव व सन्तोष श्रीवास्तव द्वारा जमीन के बंटवारे हेतु दिवानी न्यायालय में मुकदमा दायर किया गया, जो अभी भी विचाराधीन है। आज उसी खण्डहर जमीन पर गुलाब व खट्टन द्वारा दिन के लगभग 11:00 बजे कब्जा करने गये जिसपर दोनो पक्षों में विवाद हुआ विवाद के दौरान ही विजय प्रकाश श्रीवास्तव की पुत्री कु0 श्रृष्टि उर्फ गोल्डी उम्र लगभग 22 वर्ष ने अपने पिता विजय प्रकाश श्रीवास्तव की लाईसेंसी एकनाली बारह बोर की बन्दुक से फायर कर दिया। जिससे गुलाब उम्र 47 वर्ष व खट्टन 35 वर्ष की मौके पर हीे मौत हो गयी। और विनय कुमार पुत्र मंगल प्रसाद, शैलेश कुमार पुत्र जंगी उर्फ जंग बहादुर प्रसाद, सहदरी देवी पत्नी कन्हैया प्रसाद तथा दीन दयाल पुत्र कुमार प्रसाद घायल हो गये।
इस लौमहर्षक घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पंहुचकर लडकी श्रृष्टि उर्फ गोल्डी, उसके भाई आदर्श श्रीवास्तव व पिता विजय प्रकाश श्रीवास्तव को हिरासत में ले लिया तथा घटना में प्रयुक्त लाईसेंसी बन्दुक फायर की गयी दो कारतूस तथा दस जिन्दा कारतूस अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस शवों कों कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद विनय, शैलेश, सहदरी देवी को मेडिकल कालेज के लिए डाक्टरों ने रेफर कर दिया। वहीं घायल दीन दयाल का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। बताया जा रहा है घटना के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सलेमपुर में अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है।

 

उत्तर प्रदेश समाचार सेवा, यू.पी.समाचार सेवा, उ.प्र.समाचार सेवा, यू.पी.वेब न्यूज Uttar Pradesh Samachar Sewa, U.P.Samachar Sewa, UPSS, U.P.WEB NEWS
Summary:
News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com   up_samachar@sify.com

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET