U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
रिटायर्ड आईएएस गंगाराम बरुआ भाजपा में शामिल
Tags:  IAS (Ret.)Gangaram Barua join BJP
Publised on : 2011:08:19       Time 09:03                               Update on  : 2011:08:19       Time 09:03 

लखनऊ, 19 अगस्त। (उप्रससे)। सेवानिवृत्त वरिष्ठ आई0ए0एस0 अधिकारी सहित फतेहपुर व हरदोई जिले से आए हुए लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
प्रदेश प्रवक्ता विजय बहाुदर पाठक ने बताया कि पार्टी मुख्यालय पर आज दोपहर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने सेवानिवृत्त वरिष्ठ आईएएस अधिकारी गंगाराम बरूआ तथा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव महेन्द्र सिंह यादव (हरदोई) व हीरालाल निषाद (फतेहपुर) के नेतृत्व में आए हजारों कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार भी मौजूद थे।
कांग्रेस और बसपा का नापाक गठबंधन ही भ्रष्टाचार की जड़: विजय पाठक
लखनऊ, 20 अगस्त। (उप्रससे)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने आज कांग्रेस को देश में भ्रष्टाचार की जननी बताते हुए कहा कि बेहतर होता कि कांग्रेस समाजसेवी अन्ना हजारे की सलाह देने से पहले खुद यह स्पष्ट करती कि उसे केन्द्र में भ्रष्टाचार व घोटालों में घिरी सरकार को चलाने के लिए बसपा के समर्थन की आवश्यकता है कि नहीं। उन्होंने कहा कि बसपा व कांग्रेस के बीच हुए नापाक गठबंधन के कारण ही प्रदेश में जनहित के लिए बनी सरकारी योजनाओं हेतु आवंटित धन की लूट हो रही है।
पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रदेश प्रवक्ता श्री पाठक ने कांग्रेस द्वारा प्रदेश की बसपा सरकार के भ्रष्टाचार के विरोध को ढोंग बताते हुए कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस की 'बी' टीम है जो केन्द्र सरकार को समर्थन दे रही है। उन्होंने कहा कि देश की जनता जानती है कि भ्रष्टाचार के कारण देश को खोखला करने में किसका हाथ है। उन्होंने कहा कि सच तो यह है कि देश में सपा, बसपा जैसे भ्रष्टाचारी दलों को कांग्रेस का ही संरक्षण प्राप्त है।
श्री पाठक ने 2जी स्पेक्ट्रम व काँमनवेल्थ घोटालों में घिरने के बाद केन्द्र सरकार ने जे पी सी की जांच में खुद को फंसता हुआ देखकर बसपा , सपा से ही मदद ली। दूसरी तरफ उ0प्र0 में बसपा सरकार ने गठन के बाद से ही स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एनआरएचएम के तहत मिले धन सर्व शिक्षा अभियान, मिड् डे मिल, जे0एन0यू0आर0एम0 एवं बुंदेलखंड के विकास के लिए आवंटित धन में जमकर हेराफेरी की किन्तु केन्द्र सरकार मूकदर्शक बनी रही।
श्री पाठक ने कहा कि आम जनता कांग्रेस, सपा व बसपा के सच को जान चुकी है। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनावों में जनता इन तीनों ही दलों को दरकिनार करेगी।

उत्तर प्रदेश समाचार सेवा, यू.पी.समाचार सेवा, उ.प्र.समाचार सेवा, यू.पी.वेब न्यूज Uttar Pradesh Samachar Sewa, U.P.Samachar Sewa, UPSS, U.P.WEB NEWS
Summary:
News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com   up_samachar@sify.com

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET