U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
अवधपाल के क्षेत्र में लोकायुक्त का पुतला फूंका
Tags: Lokayukt N.K.MEHROTRA
Publised on : 2011:08:17       Time 21:13                         Update on  2011:08:17       Time 21:13   

एटा, 17 अगस्त। (उप्रससे)। जांच में दोषी पाये जाने के बाद सरकार से इस्तीफा देने वाले पशुधन और दुध विकास रायमंत्री स्वतंत्र प्रभार अवधपाल सिंह यादव के समर्थकों और बसपा कार्यकर्ताओं ने आज यहां लोकायुक्त एन.के.मेहरोत्रा का पुतला फूंका। मंत्री के समर्थकों का आरोप है कि उन्हें लोकायुक्त ने उनके साथ इंसाफ नहीं किया। उन्हें झूठे मामले में फंसाया गया है। आक्रोशित समर्थकों ने नारेबाजी भी की। ज्ञात हो कि जनपद में तिहरे हत्याकाण्ड को लेकर तथा विभागीय भ्रष्टाचार में मंत्री को आरोपी बनाते हुये लोकायुक्त ने मुख्यमंत्री से सीधे तौर पर पद से हटाने की तथा उनके विरूध्द कार्यवाही करने के निर्देश दिये। जिसको लेकर बसपाईयों में काफी आोश व्याप्त है। शाम पांच बजे से बसपाईयों ने भारी संख्या में एकत्र होकर शहर के मुहल्ला शान्ति नगर स्थित काली मन्दिर के सामने लोकायुक्त का पुतला दहन किया। पुतला दहन करने के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोकायुक्त पर षंडयंत्र के तहत झूठे आरोपों में मंत्री को फंसाया तथा उनके विरूध्द की गई कार्यवाही का जोरदार विरोध करते हुये कहा कि विगत विधानसभा चुनाव में अलीगंज विधानसभा क्षेत्र से मंत्री अवधपाल ने सपा की टिकट पर चुनाव लड रहे विधायक रामेश्वर सिंह यादव को करारी शिकस्त दी। चुनावी पराजय से बौखलाकर पूर्व विधायक के परिजन व उनके पुत्र हाईकोर्ट में अधिवक्ता सुबोध यादव अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। मंत्री अवधपाल स्वच्छ छवि के उदारवादी नेता हैं। राजनीति उनको विरासत में मिली है। इस दौरान दर्जनों बसपाई उपस्थित थे।

उत्तर प्रदेश समाचार सेवा, यू.पी.समाचार सेवा, उ.प्र.समाचार सेवा, यू.पी.वेब न्यूज Uttar Pradesh Samachar Sewa, U.P.Samachar Sewa, UPSS, U.P.WEB NEWS
Summary:
News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com   up_samachar@sify.com

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET