News Delhi, August 16, 2011. (UPSS). दिल्ली पुलिस ने पूर्व अनुमान के अनुसार
आज सुबह अन्ना हजारे और उनके समर्थकों को
गिरफ्तार कर लिया है। हजारे के साथ
गिरफ्तार होने वालों मे प्रशांत भूषण,
किरन बेदी, अरविन्द केजरीवाल और नमीष
सिशोदिया शामिल हैं। इन सभी को दिल्ली
पुलिस के सिविल साइन्स स्थित आफीसर्स मैस
में रखा गया है। अन्ना की गिरफ्तार उस समय
की गई जब सुबह करीब साढ़े सात बजे वे मयूर
विहार स्थित एक अपार्टमेंट के फ्लैस से
निकलकर जयप्रकाश नारायण पार्क जाने की
तैयारी कर रहे थे। अन्ना की गिरफ्तार करने
के लिए दिल्ली पुलिस के एक उपायुक्त भारी
पुलिस बल के साथ पहुंचे थे। इसके बाद किरण
बेदी और अरविन्द केजरीवाल को राजघाट से
गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तासी से भड़के समर्थक
उधर अन्ना हजारे की गिरफ्तारी की सूचना
फैलते ही उनके समर्थकों में आक्रोश फैल गया
है। भारी संख्या में जयप्रकाश नारायण
पार्क पहुंच चुके समर्थकों ने नारेबाजी के
साथ प्रदर्शन शुरु कर दिया है। लोगों का
हुजुम सिविल लाइन स्थित आफीसर्स मैस के
बाहर जमा हो गया है।
|