U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
दिल्ली-लखनऊ हाईवे बंद
Tags: Delhi-Lucknow highway blocked
Publised on : 2011:08:16       Time 21:15                           Update on  2011:08:16       Time 21:15

रुहेलखण्ड की नदियां उफान पर, पीलीभीत में कई गांव बाढ़ की चपेट में
बरेली, 16 अगस्त। (उप्रससे)। Bareilly, August 16, 2011, U.P.Samachar पहाडाें और मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से रूहेलखण्ड की नदियां उपान पर हैं। नदियों का जल स्तर बढ़ने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बरेली और मुरादाबाद मंडल की रामगंगा, कोसी , ढेला और शारदा नदी उफान पर है। रामपुर रोड पर मूंढापाण्डे के पास कोसी व रामगंगा नदी का पानी हाईवे पर आने से दिल्ली-लखनऊ-हरिद्वार मार्ग बंद हो गया है। दोपहर बाद करीब ढाई बजे हाईवे पर तैनात पुलिस ने टै्रफिक लौटाना शुरू कर दिया। देर शाम तक हाईवे पर पांच फिट से ज्यादा पानी आ चुका है। वहीं पीलीभीत में षारदा नदी उफान पर आ जाने से सैकडों की संख्या में गांव बाढ की चपेट में आ गए हैं।
आईजी पुलिस बरेली जोन आरपी ंसिंह ने बताया कि पीलीभीत में शारदा का पानी लगातार बढ रहा है बाढ प्रभावित लोगों की मदद को एक कंपनी पीएसी बरेली से भेजी गयी है। उधर कोसी व रामगंगा का पानी मुरादाबाद-रामपुर के बीच मूंढापांडे थाने से चंद किलोमीटर दूर हाईवे पर आ गया। दोपहर दो बजे हाईवे पर बाढ का पानी आने की सूचना मिली। इसके बाद से पानी लगातार बढ रहा है। एक घंटे में ही दिल्ली-हरिद्वार-लखनऊ हाईवे पर साढे तीन फिट पानी आया तो साढे तीन बजे पुलिस ने हाईवे पर यातायात बंद कर दिया। ज्यादातर वाहनो को इधर मुरादाबाद की तरफ तो दूसरी ओर रामपुर लौटा दिया गया। इसके अलावा वैकल्पिक मार्गो का भी प्रयोग करने की सलाह दी गई।
नेशनल हाईवे 24 के बंद होने से नैनीताल, हल्द्वानी, लखनऊ, बरेली, दिल्ली, शाहजहांपुर, सौनाली, खटीमा, पीलीभीत, सीतापुर, मेरठ, मुजफफरनगर, हरिद्वार, देहरादून, सहारनपुर और बिजनौर की तरफ आने जाने वाली रोडवेज की बसें बरेली,मुरादाबाद और रामपुर में फंस गई है। दोनों तरफ ट्रको, मिनी ट्रको की लंबी कतार लगने लगी है। बिलारी शाहबाद वाले मार्ग से कुछ ट्रैफिक निकाला जा रहा है। रोडवेज बसों में फंसे यात्रियों ने सडक मार्ग से यात्रा छोडकर रेल मार्ग का रूख किया है।
प्रशासन ने किया टै्रफिक डायवर्ट
दिल्ली-हरिद्वार-लखनऊ मार्ग पर मुरादाबाद व रामपुर के बीच मूंढापाण्डे में हाईवे बाढ के पानी में डूबने के बाद यहां टै्रफिक बंद कर दिया गया। बरेली में हाई वे के किनारे बडी संख्या में ट्रक और बसें खडी करा दी गयी हैं। प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था करते हुये मुरादाबाद से रामपुर की तरफ जाने वाले वाहनों को बिलारी-शाहबाद मार्ग से रामपुर पहुंचाने की व्यवस्था की है। इसके अलावा एक और नया रूट चन्दौसी से शाहबाद होकर रामपुर के लिये सुझाया गया है। दिल्ली-मेरठ-हरिद्वार, बिजनौर से हल्द्वानी, नैनीताल, काशीपुर आने जाने वाले टै्रफिक को ठाकुरद्वारा या फिर सिरसवा दौराहे से बाजपुर के रास्ते चलाने की व्यवस्था की है। दिल्ली व मेरठ से आने वाला टै्रफिक गजरौला से संभल, चन्दौसी होकर शाहबाद के रास्ते रामपुर पहुंच सकता है।

उत्तर प्रदेश समाचार सेवा, यू.पी.समाचार सेवा, उ.प्र.समाचार सेवा, यू.पी.वेब न्यूज Uttar Pradesh Samachar Sewa, U.P.Samachar Sewa, UPSS, U.P.WEB NEWS
Summary:
News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com   up_samachar@sify.com

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET