U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
कार से भिड़ा टेम्पो, महिला समेत 3 मरे
Tags: उत्तर प्रदेश समाचार सेवा, यू.पी.समाचार सेवा, उ.प्र.समाचार सेवा, यू.पी.वेब न्यूज Uttar Pradesh Samachar Sewa, U.P.Samachar Sewa, UPSS, U.P.WEB NEWS
Publised on : 2011:08:15       Time 13:38                           Update on  2011:08:15       Time 13:38 

बरेली, 15 अगस्त। (रेनू सिंह-उप्रससे)। Bareilly, August 15, 2011.Report by Renu Singh  बदायूं मार्ग पर सरदार नगर के पास कार और टेम्पो के बीच हुई टक्कर में टेम्पो पलट गया। दुर्घटना में एक अज्ञात महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। रविवार को यह हादसा शाम करीब साढ़े छह बजे सरदार नगर (बरेली) और मकरंदपुर(बरेली) के बीच हुआ। टेम्पो (नं. यूपी 25 टी-8784) को तेज गति से आ रही कार ने टक्कर मार दी। कार की टक्कर लगते ही टेम्पो खाई में पलट गया। टेम्पो में सवार एक अज्ञात महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि टेम्पो में सवार छेदालाल उर्फ खेमपाल पुत्र मोहन लाल, निवासी फरीदपुर और चन्द्रपाल निवासी फतेहगंज पश्चिमी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर दोनों घायलों को शहर के एक निजी अस्पताल में भेजा। उपचार के दौरान दोनों घायलों की रविवार को देर रात मौत हो गई। उधर पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। अस्पताल में मृत दोनों लोगों के परिजन पहुंच गए हैं। खबर लिखने तक टक्कर मारने वाली कार का कुछ पता नहीं चला है
कि वह कहां की और किसकी है।

Summary:
News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com   up_samachar@sify.com

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET