U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

जेल सुपरिन्टेंडेंट और दो डिप्टी जेलर समेत छह पर हत्या की एफआईआर
उ0 प्र0 समाचार सेवा
Publised on : 26 April 2016,  Last updated Time 18:39
बदायॅू/थाना सिविल लाइन, दिनांक 25.04.16 को थाना सिविल लाइन पर श्री योगेश कुमार निवासी ग्राम नदरौली थाना गुन्नौर जनपद सम्भल ने सूचना दी कि इनका चचेरा भाई तुकमेश यादव उम-24 वर्ष थाना गुन्नौर के धारा 302 भादंवि के अपराध में जिला कारागार, बदायॅू में निरूद्ध है। तुकमेश यादव को जेल में जेल अधीक्षक, डिप्टी जेलर ने कई बार प्रताडित किया। विपक्षी मुनीश कुमार, राजेश कुमार व उदयवीर निवासीगण नदरौली थाना गुन्नौर जनपद सम्भल उपरोक्त जेल अधिकारियों से उसे जान से मरवाने की योजना बनायी थी। यह बात तुकमेश ने मुझसे व मेरे पिता चन्द्रकेश यादव से बतायी थी।
दिनांक 24.04.16 को सूचना पर जब मैं जिला अस्पताल, बदायॅू में आया तो वहां मेरे भाई तुकमेश की लाश रखी थी। मुझे पूर्ण विश्वास है कि विपक्षीगणों से जेल अधिकारियों ने मोटी रकम लेकर मेरे भाई तुकमेश की हत्या करा दी है।
इस सूचना पर थाना सिविल लाइन में मु0अ0सं0 281/16 धारा 302/120बी भादंवि बनाम 1-लक्ष्मी नारायन दोहरे, जेल अधीक्षक, 2-सुनील गौतम, डिप्टी जेलर, 3-दीपक चौहान, डिप्टी जेलर, 4-मुनीश कुमार, 5-राजेश कुमार व 6-उदयवीर निवासीगण ग्राम नदरौली थाना गुन्नौर जनपद सम्भल का अभियोग पंजीकृत किया गया। डाक्टरों के पैनल द्वारा वीडियोग्राफी कराकर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम में मृत्यु का कारण स्पष्ट न होने के कारण बिसरा परीक्षण हेतु भेजा गया। विवेचना प्रचलित है।
 
   

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET