U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

फेसबुक से परवान चढ़ा प्रेम, हकीकत जान वापस लौटी युवती
Tags: Facebook Chat , Love Jihad , Chibramau, Kannoj, Etawa
उ0 प्र0 समाचार सेवा
Publised on : 24 April 2016,  Last updated Time 23:18
इटावा से कन्नौज के छिबरामउ पहुंची युवती को फर्जी नाम व फोटो की बात सामने आई
पुलिस मामले को दबा रही, लव जेहाद की भी जोरों से चर्चा
कन्नौज। फेसबुक के जरिए युवक-युवती के बीच प्रेम परवान चढ़ा। बाद में दोनों के बीच मोबाइल से बातें होने लगीं। इटावा की रहने वाले युवती जब कन्नौज के छिबरामउ निवासी युवक के पास पहुंची। यहां हकीकत जान वह वापस लौट गई। हालांकि चर्चा लव जेहाद की भी है। पुलिस मामले को दबाने में जुटी है।
कन्नौज के छिबरामउ कोतवाली क्षेत्र के निवासी एक मुस्लिम युवक ने दूसरे नाम से फेसबुक आईडी बनाई। उसमें अपनी प्रोफाइल फोटो भी नहीं लगाईं। विजनेसमैन लिखा। बताया गया है कि उस व्यक्ति ने इटावा जिले के उसराहार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। युवती को प्रोफाइल अच्छी लगी और उसने एक्सेप्ट कर ली। बाद में दोनों के बीच बातें होने लगीं। प्यार परवान चढ़ा और मोबाइल पर भी खूब बातें हुईं। शनिवार को युवक से मिलने के लिए युवती इटावा से कन्नौज आ गई। बताया गया है कि यहां युवती ने युवक के साथ कुछ पल बिताए। वह घर पर रिश्तेदारी में जाने की बात झूठ बोलकर यहां आई थी। लोगों ने देखा तो हल्ला मचा। हल्ला मचाने वालों ने युवक को पहचान लिया। इसके बाद युवक की हकीकत पता चली कि वह मुस्लिम है तो उसके होश उड़ गए। बाद में मामले की जानकारी किसी तरह स्थानीय पुलिस को हुई। पुलिस ने युवती के परिजनों को जानकारी दी। युवती का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद से पुलिस ने घर भेज दिया। वहीं युवक को हिरासत में लेकर छोड़ दिया गया। महिला थानाध्यक्ष नीलम पांडेय ने बताया कि उन्हें इस बाबत जानकारी नहीं है। वहीं छिबरामउ के एसएसआई नवीन कुमार का कहना है कि उन्होंने चर्चा सुनी है, लेकिन जानकारी नहीं है। इंस्पेक्टर सीएल वर्मा ही बता सकते हैं। वहीं कोतवाली में किसी प्रकार की तहरीर नहीं दी गई है। इसके पीछे युवती के परिजनों को बदनामी का डर सता रहा है।
   

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET