U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

मोदी देश के मुसलमानोँ का भला करेँगे - हाशिम अंसारी
उ0 प्र0 समाचार सेवा
Publised on : 24 April 2016,  Last updated Time 19:39
फैजाबाद , बाबरी मस्जिद के मुख्य मुद्दई व पक्षकार हाशिम अंसारी ने कहा है कि आजादी के बाद भारत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जैसा देश और यहां रहने वालों के लिए समर्पित सोच रखने वाला दूसरा राजनेता और कोई नहीं हुआ। प्रधानमंत्री मोदी देश के अब तक के सर्वश्रेष्ठ नेता हैं। मोदी के कुशल नेतृत्व पर प्रत्येक भारतवासी को गर्व होना चाहिए।आज देश हर क्षेत्र में विश्व भर में अपनी विशिष्ट पहचान बना रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अयोध्या आने का न्योता दिया और कहा कि उनका फूलों से भव्य स्वागत करेंगे।शनिवार को अयोध्या स्थित अपने आवास पर एक बातचीत में अंसारी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद मोदी जैसा लीडर हिन्दुस्तान में कोई दूसरा नहीं हुआ। उन्होंने कहाकि मेरे साथ बैठने वाले बहुत से ऐसे मुसलमान हैं जो मोदी की तारीफ करते हैं। मैं खुद मोदी के काम की तारीफ करता हूं। दिल से उनके साथ हूं। अयोध्या समेत पूरे मुल्क में बड़ी संख्या में मुसलमान हैं जो मोदी के साथ हैं। हाशिम ने यूपी के आने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर मुसलमानों से मोदी को समर्थन देने की अपील भी की।मोदी में है मुसलमानों की तकदीर बदलने का दमउन्होंने देश के मुसलमानों से कहा कि वो मीडियाऔर कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों की ओर से मोदी के प्रति पिछले कई वर्षों में सुनियोजित तरीकेसे पैदा किए गए खौफ से अब खुद को आजाद कर दें। मोदी का दिल खोलकर साथ दें औरएक लीडर के रूप में उनके हाथों को और मजबूती प्रदान करें। उन्होंने कहा कि वास्तव में देश के मुसलमानों की तकदीर बदलने का किसी में दम है तो वह मोदी में है। कांग्रेस समेत बाकी राजनीतिक दल तो सिर्फ मोदी और भाजपा का झूठा भयदिखाकर आजादी के बाद से अब तक मुसलमानों को छलते ही रहे। तभीतो देश में आजादीके 60 साल से भी ज्यादा वक्त बीत जाने के बाद भी मुसलमानों की तकदीर में कोई बदलाव नहीं आया। इस बारे में देश के प्रत्येक मुसलमान को ठण्डे दिमाग से सोचना चाहिए। मुसलमानों को डरने की जरूरत नहींहाशिम ने कहा कि कुछ लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से डरने लगे हैं।ये वो हैं जिन्होंने अब तक देश को लूटा और दिल्ली में दलाली की। कुछ वोहैं जो मोदी के देश को नई ऊंचाई प्रदान करने वाले कामों से परेशान हैं। बहुत सारे लोग ऐसे भी हैं जो उनसे गलत कम करवाना चाहते हैं लेकिन मोदी कभी ऐसा नहीं करेंगे। अंसारी ने कहा कि मोदी से देश के किसी मुसलमान को डरने की जरुरत नहीं, अब डरें वो जो गलत काम करते हैंऔर बेईमान हैं।
 
कानून व्यवस्था और विकास चुनावी मुद्दाः मायावती यूपी पुलिस की पहलःमहिला सुरक्षा के लिए डीजी के विशेष निर्देश

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET