U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

प्रतापगढ़:मामूली राहत से किसान निराश,लौटाने पहुंचे चेक
इतने कम पैसे में क्या होगा डीएम साहब ? 
Publised on : 23 April 2016,  Last updated Time 10:17
प्रतापगढ़:डीएम साहब हमारा तो सबकुछ आग की भेंट चढ़ गया। अब न तो रहने का ठिकाना बचा है और न खाने को दाना। प्रशासन द्वारा सिर्फ 3200 रुपये की राहत का चेक दिया गया है। इतने कम पैसे में क्या होगा, इसे आप वापस ले लीजिए। यह कहना था बरिया समुद्र गांव के अग्निपीड़ितों का, जो राहत के चेक को शुक्रवार को वापस करने का प्रस्ताव लेकर जिला मुख्यालय पहुंचे थे। ग्रामीणों की बात सुनकर जिलाधिकारी डा.आदर्श ¨सह ने सरकारी मानक का हवाला देते हुए अपनी असमर्थता व्यक्त की। इससे ग्रामवासी निराश वापस लौट गए। जाते जाते इतना अवश्य कहा कि सारा पैसा सैफई चला गया, अब हम गरीबों को पेड़ के नीचे ही रहना होगा। इस दौरान ग्राम प्रधान राजेश ¨सह, हरिश्चंद्र मिश्र, विजय कुमार वर्मा, गोली वर्मा, रामदेव वर्मा, नन्हकऊ, राम आसरे, सूरजकली, विजमा, कौशल्या, संतोष आदि रहे।
कानून व्यवस्था और विकास चुनावी मुद्दाः मायावती यूपी पुलिस की पहलःमहिला सुरक्षा के लिए डीजी के विशेष निर्देश

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET