U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

बागपत में हेडमास्टर की स्कूल में हत्या, हत्यारे को ग्रामीणों ने मार डाला
Publised on : 23 April 2016,  Last updated Time 19:25
बागपत/थाना सिंघावली अहीर, दिनांक 23.04.16 को समय 0930 बजे थाना सिंघावली अहीर क्षेत्रान्तर्गत आदर्श प्राथमिक विद्यालय खिन्दौड़ा के प्रधानाध्यापक श्री सत्यपाल शर्मा उम्र 57 वर्ष निवासी कस्बा व थाना सिंघावली अहीर जनपद बागपत की विद्यालय में अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मौके से भाग रहे 01 बदमाश को गांव वालों ने पकड़कर मारा-पीटा जिससे उसकी मृत्यु हो गयी। जिसकी शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि मृतक श्री सत्यपाल शर्मा के पुत्र सतीश की दिनांक 04.07.14 को गांव के ही आनन्द व मोहित ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। जो वर्तमान में जेल में निरूद्ध हैं। अभियुक्तों के परिवारीजनों द्वारा घर में घुसकर मार-पीट करने के संबंध में मृतक सत्यपाल शर्मा द्वारा थाना सिंघावली अहीर पर दिनांक 26.03.16 को मु0अ0सं0 98/16 धारा 452/323 भादवि का अभियोग पंजीकृत कराया गया था।
इस संबंध में थाना सिंघावली अहीर पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक बागपत द्वारा प्रकरण में प्रथम दृष्टया लापरवाही पाये जाने पर थानाध्यक्ष सिंघावली अहीर श्री सुभाष चन्द्र यादव को निलम्बित कर दिया गया है।
कानून व्यवस्था और विकास चुनावी मुद्दाः मायावती यूपी पुलिस की पहलःमहिला सुरक्षा के लिए डीजी के विशेष निर्देश

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET