U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

कर्ज में डूबे किसान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Publised on : 22 April 2016,  Last updated Time 19:46
सीतापुर(यूूपीएसएस)। महोली कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव चौकी के अंतर्गत मूड़ाहूसा गांव निवासी कर्ज से डूबे एक किसान ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। उसने किसान क्रेडिट कार्ड पर लिये गये कर्ज को भी न अदा कर पाने से वह काफी परेशान था। मजबूरन उसने मौत को गले लगा लिया। ग्राम मूड़ाहूसा निवासी 45 वर्षीय झिनकू पुत्र शिवरतन ने गांव के बाहर अपने ही खेत में शीशम के पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई चिटकू ने बताया कि 8 वर्ष पूर्व उसके भाई ने इलााहाबाद बैंक शाखा बड़ागांव से 30 हजार रूपये का किसान क्रेडिट कार्ड बनवाया था। आर्थिक तंगी के चलते अभी तक कर्ज अदा न कर पाने से आहत रहता था। तथा पिक्षले वर्ष दैवीय आपदा से उसको गेंहूं की फसल क्षति पूर्ति नही मिलने से वह और भी परेशान था। परिवार का पालन पोषण मजदूरी करता था। पिक्षले दो वर्षों से मृतक का बड़ा लड़का 30 वर्ष मानसिक रूप से बीमार था। जिसके इलाज के लिये उसने इधर-उधर से भी उधारी ले रखी थी। इन्ही सभी कारणों ने उसे आत्महत्या के लिये मजबूर कर दिया। ज्ञातव्य हो कि करीब दस वर्ष पूर्व मृतक की पत्नी लक्ष्मी की बीमारी से मौत हो गई थी। जिससे परिवार में चार बच्चों की जिम्मेदारी भी इसी के कन्धे पर थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पी.एम. के लिये भेज दिया।

उपचार के दौरान झुलसी विवाहिता की मौत
सीतापुर(यूूपीएसएस)। जनपद के महोली कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत आग से जलकर एक विवाहिता गम्भीर रूप से घायल हो गयी थी। जिसे उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहंा उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महोली कस्बा निवासी 36 वर्षीय रंजना पत्नी कन्हैया लाल संदिग्ध परिस्थितियों के चलते आग से जलकर गम्भीर रूप से घायल हो गयी। जिसे उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहंा उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है। पुलिस ने शव को सीलकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया है।

सड़क दुर्घटना में तीन घायल, भर्ती
सीतापुर(यूूपीएसएस)। जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों में हुई मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गये। जिन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद शाहजहांपुर के खलिया थाना क्षेत्र के ग्राम निगोही निवासी 36 वर्षीय श्यामलाल पुत्र सोबरन सिंह सीतापुर किसी कार्य से आया था। जहंा वह सड़क हादसे में गम्भीर रूप से घायल हो गया उसे उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहंा उनकी हालत नाजुक बतायी जा रही है। वहीं पिसावां थाना क्षेत्र के ग्राम कुतुवापुर निवासी अधिवक्ता रामलखन यादव व प्रवीन सिंह निवासी बरगांवा पिसावां की ओर जा रहे थे। तभी रास्ते में बोलेरों की चपेट में दोनों लोग घायल हो गये। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तीन वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
सीतापुर(यूूपीएसएस)। महोली कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पाण्डेय मय हमराही पुलिस बल द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 93/16 धारा 394, 411 में वांछित चल रहे अभियुक्तगण ओमप्रकाश पुत्र सुकाली, सफले पुत्र मगेर पासी निवासीगण चिल्हला थाना महोली को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। मिश्रिख कोतवाली के एचसीपी बाबूराम मय हमराही पुलिस बल द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 89/16 धारा 147, 148, 542, 307 में वांछित चल रहे अभियुक्त हरिराम पुत्र नेकपाल निवासी वर्मा थाना मिश्रित को बरमी चौराहा के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार
सीतापुर(यूूपीएसएस)। सदरपुर थानाध्यक्ष यदुनन्दन यादव मय हमराही पुलिस बल द्वारा अभियुक्त पुत्तीलाल पुत्र देवतादीन निवास मोहनपुरवा थाना थानगांव को ग्राम हेलेपारा से एक देशी तमंचा व दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर मुकदमा अपराध संख्या 108/16 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत जेल भेजा गया। अभियुक्त मुकदमा अपराध संख्या 105/16 धारा 147, 148, 149, 364 में वांछित चल रहा था।

मोटर साइकिल चोरी
सीतापुर(यूूपीएसएस)। कमलापुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत चोरों ने एक मोटर साइकिल पर हाथ साफ कर दिया। भुक्तभोगी द्वारा बाइक चोरी की तहरीर पुलिस को दे दी गयी है। मानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम उलरा निवासी मो0 इस्लाम पुत्र मो0 असलम किसी कार्य से कमलापुर गया हुआ था। जहां पर चोरों ने उसकी मोटर साइकिल संख्या यूपी 34 डब्ल्यू 5754 चोरी कर ली। भुक्तभोगी द्वारा कमलापुर थाने में तहरीर दे दी गयी है। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


प्रदेश की सपा सरकार से जनता त्रस्त, 2017 में देंगी जवाब: रेखा
सीतापुर(यूूपीएसएस)। भाजपा के राष्ट्रीय आवाहन पर चलाए जा रहे राष्ट्रोदय अभियान के तहत धौराहरा सांसद रेखा अरूण वर्मा ने महोली विधानसभा के दर्जन भर गांवो वजीर नगर, बहारनगर, दौलतियापुर, बरभौली, मूड़ा खुर्द, अमरईया आदि का भम्रण कर केन्द्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओ का बख्यान किया। धौराहरा सांसद रेखा अरूण वर्मा ने केन्द्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओ फसल बीमा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, मुद्र बैंक योजना, उज्जवल योजना, नदियो को नदियो से जोड़ने की योजना आदि योजनाओ की विस्तृत जानकारी दी। सांसद रेखा अरूण वर्मा ने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार से जनता त्रस्त है और 2017 में यही जनता प्रदेश सरकार को करारा जवाब देकर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की भाजपा की सरकार बनाएगी। सांसद श्रीमती वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार में गुडागर्दी, भ्रष्टाचार चरम पर है और गरीब किसानो का हर स्तर पर उत्पीड़न किया जा रहा है। सांसद रेखा वर्मा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी गरीब और किसान के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य पूनम मिश्र, वरिष्ठ नेता भानु प्रताप सिंह चौहान, आशीष मिश्र, नीरज वर्मा, महेन्द्र वर्मा, अचिन मेहरोत्रा, नैमिष रत्न तिवारी, भाजपा जिला मंत्री लखीमपुर संतोष मौर्या आदि ने भी केन्द्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओ का बख्यान किया। इस दौरान प्रमुख रूप से हरीश पटेल, मण्डल अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह, पूर्व मण्डल अध्यक्ष हीरालाल, शैलेश बघेल, भानु वर्मा, ओम वर्मा, संजय वर्मा, राहुल, पंकज पाण्डेय, सुमित तिवारी सहित भारी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

मांडल गांव के रूप में दिखेगा ग्राम पाताबोझ
सीतापुर(यूूपीएसएस)। महोली क्षेत्र के पाताबोझ गांव माडल गांव के रूप में दिखेगा। सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जायेगा। यह बात जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने मण्डी स्थल लोकार्पण के अवसर पर कही। उन्हाने कहा कि गांव को खुले में शौंच मुक्त गांव बनाया जायेगा। इसके लिये प्रत्येक परिवार को एक-एक शौचालय उपलब्ध कराया जायेगा। इसके पश्चात अगर कोई गांव का नागरिक खुले में शौंच करता है तो हमारे अधिकारी व कर्मचारी गोपनीय तरीके से चिन्हित कर उसे शौंचालय में शौंच के लिये प्रेरित करेंगें। सरकार द्वारा जो भी योजनायें चलाई जा रही है। उसको मूर्ति रूप देना गांव वालों की भागीदारिता है। पाताबोझ गांव पहुचकर सत्यापन करने की मेरी मंशा थी। परन्तु पहली ही नजर में गांव को देखकर मुझे महसूस हुआ कि इस गांव को माडल गांव बनना चाहिये। उन्होने कहा कि हमारे कर्मचारी घर-घर जाकर समाजवादी पेशन के पात्र लोगों को चिन्हित कर 15 दिन में सत्यापन करके पात्रों को पेंशन दिलाई जायेगी। उन्होन ग्रामीणों से कुपोषण सम्बंधित जानकारी प्राप्त की। जिस पर जिलाकार्यक्रम अधिकारी आशा सिंह को निर्देशित किया कि वह सुनिश्चित करें कि सभी बच्चों एवं गर्भवती-धात्री महिलाओं को निर्धारित मात्रा में पोषाहार उपलब्ध करायें। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी से गांव में स्वास्थ्य सम्बंधी जानकारी तथा ए.एन.एम को निर्देशित किया कि वह गांव में घर-घर जाकर टीकाकरण एवं स्वास्थ्य सम्बंधी सेवाओं की जानकारी दें। इससे पूर्व जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम 32 लाखकी लागत से पाताबोण गांव में बने अतिथि ग्रह का लोकार्पण किया। तत्पश्चात 73 लाख की लागत से बने मण्डी स्थल पर फीता काटकर शुभारम्भ किया। यहां उन्होने ग्रामीणों से रूबरू होकर समस्याऐं सुनी एवं उनके निराकरण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। जिलाधिकारी का स्वागत करते हुए अभिषेक भदौरिया ने अपने सम्बोधन में कहा कि जिलाधिकारी महोदय ने मेरे गांव में आकर विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया। तथा शासन द्वारा संचालित समस्त योजनाओं को लाभ ग्रामवासियों को मिले सके। अभिषेक ने कहा कि मेरे गाव में 19 करोड़ 53 लाख रूपयें की लागत से विभिन्न योजनाओं का कार्य सम्पादित हो चुका है। जिसमें 4 करोड़ 70 हजार बांसी पुल का निर्माण, 40 लाख से मण्डी स्थल का निर्माण हो चका है, तथा 6 करोड़ की लागत से सड़क का निर्माण चल रहा है। उसके बाद जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन आदर्श तहसील का स्थलीय निरीक्षण किया। कार्यक्रम का संचालन मनोज मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में, मुख्य चिकित्साधिकारी हरिगोविन्द सिंह, उपजिलाधिकारी अतुल प्रकाश श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक बालेन्दु भूषण सिंह, क्षेत्राधिकारी उमाशंकर सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत आर.बी. यादव, मुख्य विकास अधिकारी, परियोजनाधिकारी,व प्रधान अनिल सिंह, राधेष्याम कनौजिया, सोनू सिंह, श्रीचन्द्र उपस्थित थे। इससे पहले जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने महोली तहसील के सभागार में आयेजित तहसील दिवस में शिरकत की। इस अवसर पर 55 शिकायतें आयीं जिनमें राजस्व विभाग की दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया। तहसील दिवस में अवर अभियंता विद्युत लालजी सोनकर ने कोतवाली प्रभारी को सम्बोधित एक तहरीर 4500 मीटर विद्युत तार बड़ागांव से पलिया नहर तक तार चोरी की तहरीर दी। जिसमें जिलाधिकारी ने कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार पाण्डेय को मुकदमा पंजीकृत कर जांच करने के आदेश दिये। तहसील दिवस में जिले के समस्त अधिकारी उपस्थित थे।

कानून व्यवस्था और विकास चुनावी मुद्दाः मायावती यूपी पुलिस की पहलःमहिला सुरक्षा के लिए डीजी के विशेष निर्देश

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET