U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

अस्पताल कैम्पस में मिला अज्ञात महिला का शव, फैली सनसनी
Publised on : 21 April 2016,  Last updated Time 23:19
सीतापुर(यूपीएसएस)। जिला अस्पताल कैम्पस में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। यह शव लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा है। महिला जिन्दा है मर गयी है। इसकी जानकारी के लिये शव को जिला अस्पताल की इमरजेन्सी में लाया गया। जहंा पड़ताल के बाद डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया है। महिला की उम्र करीब पचास वर्ष की बतायी जाती है। वह कहंा की रहने वाली है और अस्पताल में किन परिस्थितियों मे आकर उसने दम तोड़ा है। यह चर्चा का विषय बना हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत दिवस लोगों ने जिला अस्पताल के कैम्पस में एक महिला को पड़ा देखा। इसकी जानकारी अस्पताल के कर्मचारियों को दी गयी। कर्मचारी उसे स्टेचर पर लाकर इमरजेन्सी ले गयी जहंा पर इएमओ ने उसका परीक्षण किया। परीक्षण के दौरान डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा करके शव को अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक महिला के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी थी।

अज्ञात युवक की संदिग्ध मौत
सीतापुर(यूपीएसएस)। शहर कोतवाली पुलिस ने एक अज्ञात युवक को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहंा उपचार के दौरान उसकी मौत मौत हो गयी। अस्पताल प्रशासन ने पीआई के माध्यम से घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। युवक कहां का रहने वाला है और उसकी मौत कैसे हुई इसकी जानकारी समाचार लिखे जाने तक नही हो सकी थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली पुलिस ने एक अज्ञात युवक को गम्भीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहंा उपचार के दौरान डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को सीलकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया है।

फांसी से लटका युवक, हालत गम्भीर

सीतापुर(यूपीएसएस)। जनपद के मछरेहटा थाना क्षेत्र में पारिवारिक कलह से परेशान होकर एक युवक ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। फांसी लगाते समय परिजनों ने उसको देख लिया और फांसी के फंदे से उतारकर उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहंा उसकी हालत नाजुक बतायी जा रही है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मछरेहटा थाना क्षेत्र के ग्राम मिथौली निवासी 35 वर्षीय नेकराम पुत्र सरजू पारिवारिक कलह से पिछले काफी दिनों से परेशान चल रहा था। जिसके चयलते उसने विगत दिवस फांसी लगा ली। जैसे ही नेकराम फांसी के फंदे के लटका उसके घर वालों ने देख लिया और उसे फंदे से उतारा और जिला अस्पताल लाये। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

डीएम सख्त फिर भी शिकायतों का फर्जी निस्तारण
सीतापुर(यूपीएसएस)। जनमिलन व लोकवाणी शिकायतों का पारदर्शी निस्तारण करने के लिए जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने भले ही हाइटेक ढंग से शिकायतों को निस्तारित करने का ऐलान किया हो। लेकिन विभागाध्यक्ष व पटल सहायको की लापरवाही से शिकायतों का फर्जी निस्तारण कर आनलाइन डाटा फीड़ किया जा रहा है। क्योंकि सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी मौके पर जाते ही नहीं है न ही फरियादियों के मोबाइल नम्बर पर बात करना उचित समझते है। मिली जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी द्वारा विकास से सम्बन्धित लोहिया आवास व इंदिरा आवास की 52 शिकायते लम्बित हैं। जिन्हें कल तक निस्तारित होना है, आज का दिन छुट्टी होने के कारण व कर्मचारियों की लापरवाही के चलते शिकायतों की स्थलीय जांच नहीं की गयी और निस्तारित कर दिया गया। यही दशा समाजवादी पेंशन योजना के अन्तर्गत डीएम का निर्देश है कि पात्रों का भौतिक सत्यापन कराया जाये। जिसके लिए विकास भवन के अलग अलग अधिकारियों को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा नामित किया गया है। वहीं पर महोली व पिसावां ब्लाक के पेंशन योजना का लाभ ले रहे लोगों का सत्यापन करने पहुंचे अधिकारी का कहना है कि ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम प्रधान की मनमर्जी से बहुत से लोगों को पेंशन दी जा रही है पर उसकी सत्यता जांचने के लिए घर घर जाना कैसे मुमकिन होगा। यही हाल नलकूप विभाग, नहर विभाग, गन्ना विभाग से सम्बन्धित शिकायतों की है। जनपद में जब यह स्थिति अधिकारियों व जिम्मेदार कर्मचारियों की हो तो डीएम का तेज रवैया क्या इन लोगों की कार्यशैली में सुधार लाने में सफल हो पायेगा।

गर्म हवाओं के थपेड़ों से झुलसे जनपदवासी
सीतापुर(यूपीएसएस)। भीषण गर्मी के आम आदमी का जीना मुश्किल हो रहा है। एक ओर भीषण गर्म हवाओं के चलने से जहां लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। वहीं पशु पक्षी भी पानी को लेकर बेहाल हो रहे हैं। शहरी क्षेत्र में लोगों के साथ ही पशु पक्षी हैण्डपम्पों आदि के सहारे हैं। जबकि ग्रामीण आंचलों में पेयजल के लिए जहां लोगों के लिए हैण्डपम्प व कुआं आदि की व्यवस्था होती है। वहीं पशु पक्षियों के लिए पेयजल का मात्र एक सहारा तालाब, पोखर आदि हैं। लेकिन इस भीषण गर्मी के चलते वह भी सूखे पड़े हैं। हालांकि प्रशासन की ओर से तालाबों को भरवाने निर्देश दिया जा चुका है। परन्तु अधिकांश तालाबों में आज भी एक बूंद पानी नही है। जिसके चलते प्यास बुझाने के लिए उन्हें दर-दर भटकना पड़ रहा है। गुरूवार को दोपहर के समय भीषण गर्मी के दौरान वाणिज्य कर विभाग के सामने स्थित हैण्डपम्प के पास बैठे एक बन्दर को प्यास लगी तो वह हैण्डपम्प के पास पहुंच गया। उसे पानी पीता देख लोगों को इस बात का अहसास जरूर हुआ कि गर्मी में पेयजल की समस्या पशु पक्षियों के लिए भी है। गुरूवार को सूर्यदेव ने जमकर कहर बरपाया पारा 39 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

पारस जैन बने महामंत्री व अरूण कुमार जैन उपाध्यक्ष मनोनीत
सीतापुर(यूपीएसएस)। सरावगी टोला स्थित श्री 1008 दिगम्बर जैन मंदिर में जैन समाज के लोगो ने बैठक आयोजित कर नई कार्यकारिणी का गठन किया। जैन समाज के अनुयायियों ने बैठक में मनोरंजन जैन को अध्यक्ष मनोनीत किया। वहीं समाज के शिरोमणि संरक्षक के रूप में कोमल चन्द्र जैन को निर्वाचित किया गया। इसी प्रकार परम संरक्षक के पद पर चक्रेश्वर कुमार जैन, संरक्षक के पद पर विकास चन्द्र जैन, उपाध्यक्ष पद पर अरूण कुमार जैन व पंकज कुमार जैन, महामंत्री पद पर पारस कुमार जैन, कोषाध्यक्ष पद पर अमृत कुमार जैन, मंत्री पद पर जितेन्द्र कुमार जैन को मनोनीत किया गया। इसी प्रकार अंकुर जैन पुत्र प्रमोद जैन, आकाश जैन, अनिल जैन, प्रवीन जैन, संजीव जैन, भूपेन्द्र जैन, रचिन जैन पुत्र जगत जैन, राजन जैन, विपिन जैन, शैलेन्द्र जैन पुत्र दीपचन्द्र जैन, डा0 कुण्डलेश जैन, विजय जैन, राजेश जैन गुड्डू को विशिष्ट सदस्य के रूप में कार्यकारिणी में शामिल किया गया।

ग्राम पंचायत की खुली बैठक 22 व 23 को
सीतापुर(यूपीएसएस)। विकास खण्ड महमूदाबाद के तहत 22 व 23 अप्रैल को ग्राम पंचायतों की खुली बैठकें हांेगी। जिसमंे राशन कार्डाें का सत्यापन और उनके प्रारूपों का वितरण किया जायेगा। इसके लिये खण्ड विकास अधिकारी द्वारा नोडल अधिकारी भी नियुक्ति किये गये हैं। खण्ड विकास अधिकारी तुलसीराम ने बताया कि 22 व 23 को ग्राम पंचायतों की खुली बैठकें होगी जिसमें राशन कार्डाें के प्रारूपों का वितरण व सत्यापन किया जायेगा।
 
कानून व्यवस्था और विकास चुनावी मुद्दाः मायावती यूपी पुलिस की पहलःमहिला सुरक्षा के लिए डीजी के विशेष निर्देश

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET