U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

उरईः पुलिस ने पकड़ा वैन से नकली मिल्क पाउडर
Tags:  Bundelkhand, Jalon, Orai News,  U.P.Samachar Sewa
Publised on : 17 April 2016,  Last updated Time 20:13

उरई। (उप्रससे)। पुलिस ने नकली दूध बनाने के लिए मिल्क पाउडर की बोरियां लेकर जा रही मारुति वैन को मुखबिर की सूचना पर पकड़ लिया। लगभग एक दर्जन मिल्क पाउडर से भरी बोरियां बरामद हुई हैं। एक व्यक्ति को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। हालांकि कोतवाली पुलिस का कहना है कि इस मामले का खुलासा सोमवार को गाजेबाजे के साथ कोतवाली में प्रेस कांफ्रेस आयोजित करके किया जायेगा।
कोतवाली पुलिस ने देर रात एक मुखबिर की सूचना पर सपा के कलर की मारुति वैन यूपी 78 सीयू 4680 को रोक लिया जिस पर यदुवंशी लिखा हुआ था। वैन की छत पर दूध का कंटेनर जड़ा था जबकि अंदर तलाशी में नकली दूध बनाने के लिए मिल्क पाउडर की बोरियां रखी थी। गौरतलब है कि शहर में इन दिनों दूध से लेकर खोवा तक नकली बिक रहा है। स्वास्थ्य के लिए घातक रसायनों के इस्तेमाल से चल रहीं इन दूध, खोवा और घी की फैक्ट्रियों की वजह से लोगों की जान पर बन आई है।
सत्ताधारियों और खाद्य निरीक्षक के संरक्षण की वजह से नकली दूध निर्माता बेखौफ थे। जिसकी वजह से अहंकार में वे खाकी भगवान को सिर नवाना भूल चुके थे। खाकी भगवान ने उनके अधर्म और अंहकार को देखते हुए उन्हें सबक सिखाने के लिए ताड़ना देने की योजना बनाई। नतीजतन रात में जैसे ही नकली दूध निर्माता की वैन गुजरी एकदम खाकी भगवान प्रकट हो गये। इस कामयाबी से कोतवाली पुलिस आज काफी गदगद दिखी। लेकिन गुडवर्क का तब तक कोई मजा नही है जब तक कि पंडों के जरिये चारों दिशाओं में उसका यशोगान न हो। इसलिए कोतवाली पुलिस कल इसकी लिखापढ़ी में घोषणा पत्रकार वार्ता आयोजित कर करेगी। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने पकड़े गये आरोपी का नाम बताने से इंकार कर दिया है।

स्वराज अभियान ने केंद्र व राज्य सरकारों को बताया निकम्मा
उरई। नया रामनगर में प्रख्यात शिक्षक नेता गिरेद्र सिंह कुशवाहा के आवास पर स्वराज अभियान संगठन की बैठक में सूखा ग्रस्त बंुदेलखंड में किसानों की लगातार मौतों पर दुख जताते हुए केंद्र और यूपी की सरकारों को जिम्मेदार ठहराया।
बैठक को संबोधित करते हुए युवा नेता अंशुमन सिंह सेंगर ने कहा कि स्वराज अभियान गत् वर्ष नवबंर में ही सरकार को बंुदेलखंड के बेहद नाजुक हालातों की जानकारी दे चुका था। फिर भी उनके संबंल के लिए प्रभावी कदम नही उठाये गये। युवा नेता पंकज सहाय ने कहा कि सरकारें माफियाओं के एक फोन पर फोरलेन का मार्ग बदल देती हैं। वहीं किसानों की मौत भी उन्हें जगाने में नाकाम है। युवा नेता नरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारी व वोट बैंक की राजनीति ने बुंदेलखंड के हालात थार के रेगिस्तान जैसे बना दिये हैं। जिला प्रभारी गिरेंद्र सिंह कुशवाह ने कहा कि अखिलेश सरकार द्वारा सीमित लोगों को बांटे जा रहे राहत पैकटों से समस्या का हल नही होगा। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार से कर्ज माफी और सिचाई के ठोस प्रबंध के लिए कदम उठाने का आग्रह किया। भग्गू लाल बाल्मीकि, पुष्पेंद्र सिंह गुर्जर, कल्लन खां, अमित खंगार, दिनेश कनौजिया, नीतेश चंद्रा, सत्यनारायण तिवारी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

युवक की गोली से हत्या के मामले में पत्नी और सालों पर हत्या का मुकदमा
उरई। 12 अपै्रल को कुकरगांव के पास गोली लगने से घायल युवक की मौत के मामले में उसके पिता ने युवक की पत्नी और दो सालों के खिलाफ हत्या का अभियोग उरई कोतवाली में दर्ज कराया है। मृतक का अपनी पत्नी से तलाक का मुकदमा चल रहा था। घटना के दिन उसने शराब के नशे में इंदिरा नगर स्थित अपनी ससुराल में काफी उपद्रव मचाया था। इसके बाद रात में गांव लौटते समय कुकरगांव पुल के पास उसे गोली मार दी गई थी। दो दिन बाद उपचार के दौरान 14 अपै्रल को उसकी मौत हो गई थी।
कुठौंद थाने के रामपुरा किरवाहा निवासी प्रमोद कुमार वर्मा के पुत्र वरुण का विवाह शहर के इंदिरा नगर मोहल्ला निवासी देवीदीन वर्मा की पुत्री हेमलता के साथ हुआ था। एक वर्ष बाद पति-पत्नी में आये दिन कलह होने लगा। वरुण ने इसी कलह के बीच गर्भवती हालत में हेमलता को घर से निकाल दिया जिसके बाद से वह मायके मे रह रही थी। हेमलता ने पति के व्यवहार के खिलाफ पुलिस के ऐच्छिक ब्यूरो में भी शिकायत दर्ज करा दी थी। बाद में वरुण ने पत्नी से तलाक लेने के लिए अदालत में मुकदमा दायर कर दिया।
12 अपै्रल को इसी मुकदमे की तारीख करने वरुण रामपुरा किरवाहा से उरई आया था। लेकिन उसने जमकर नशा कर लिया जिससे वह तारीख नही कर सका। अदालत में वकील से प्रार्थनापत्र दिलाकर वह अपनी ससुराल पहुंच गया। उसने ससुराल में जमकर बबाल काटा। पत्नी के साथ मारपीट तक की। बाद में रात लगभग 11 बजे जब वह बाइक से रामपुरा किरवाहा जा रहा था तो कुकरगांव पुल के पास उसे गोली मार दी गई। पहले पुलिस इस मामले में ससुरालियों को क्लीन चिट दे रही थी। पुलिस का कहना था कि वरुण का घटना स्थल पर बाइक पर जा रहे दो अन्य युवकों से झगड़ा हो गया था। लेकिन शरीर से हटटा-कटटा होने के कारण वरुण अकेला दोनों पर भारी हो गया। वह दोनों को पीटने लगा तो उनमें से एक युवक ने तमंचा निकालकर उसे गोली मार दी।
लेकिन आज वरुण के पिता प्रमोद कुमार वर्मा ने उसकी पत्नी हेमलता साले योगेंद्र और जितेंद्र के खिलाफ सुनियोजित ढंग से उनके पुत्र की हत्या कर डालने का मुकदमा कोतवाली में दर्ज करा दिया है। प्रभारी निरीक्षक आलोक सक्सेना का कहना है कि मुकदमें की गहराई से छानबीन की जायेगी। इसके बाद ही कोई कदम उठाया जायेगा।

दलित बस्ती में फिर अग्निकांड
कदौरा-उरई। दलित बस्ती में आठ दिन पहले हुए अग्निकांड के बाद भी नगर पंचायत के अधिकारी पानी का इंतजाम करने में नाकाम रहे जिससे रविवार को तड़के पुनः आग के कारण इसी बस्ती में एक बड़ी घटना होते-होते रह गई।
सुबह पांच बजे अजय कुमार के घर से आग शुरू हुई। उनके घर में गैस सिलेंडर रखा था लेकिन घरवालों के तत्काल जाग जाने से गैस सिलेंडर को समय रहते हटा दिया गया। इस बीच आग की लपटें पड़ोस के अरुण कुमार के मकान में पहुंच गईं। दोनों घरों में गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया। जनहानि तो नही हुई लेकिन एक बकरी इस दौरान जरूर जल मरी।

 

नशे के कारण गृह कलह, युवक की मौत
उरई। कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम बागी में रोज-रोज शराब पीकर घर आने की वजह से शनिवार की रात को हुए गृह कलह में पिता पुत्र के बीच उठापटक के चलते संजय नामक युवक की मौत हो गई। हालांकि इस मामले में पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नही कराई गई है। शोकाकुल घरवालों ने संजय का आज सुबह ही अंतिम संस्कार कर दिया।

 

कानून व्यवस्था और विकास चुनावी मुद्दाः मायावती यूपी पुलिस की पहलःमहिला सुरक्षा के लिए डीजी के विशेष निर्देश
प्रापर्टी विवाद में मां-बेटी की हत्या, एक घायल उच्च न्यायालय के अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या
सूबे में बनेंगी भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार-केशव सीएम ने कन्नौज से दिया छह माह में चुनाव का संकेत
आजम खां ने राजभवन पर फिर साधा निशाना भाजपा का लक्ष्य 265 प्लसः केशव मौर्य

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET