U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

लखनऊ मेट्रो स्टेशन की शटरिंग गिरी एक घायल
Tags:  Lucknow Metro,  U.P.Samachar Sewa
Publised on : 17 April 2016,  Last updated Time 20:18




 

लखनऊ । (उप्रससे)। मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट लखनऊ मेट्रो रेल के आलमबाग बस स्टेशन पर निर्माण कार्य में क्रास आर्म के एक तरफ की शटरिंग प्रातः 8 बजे भराभराकर गिर गयी । जिससे एक एल एण्ड टी का कर्मी घायल हो गया उसे निकट के अस्पताल पहॅुचाया गया। अधिकारिक तौर पर अन्य किसी के घायल न होने की बात कही गयी है। दिन में 3 बजे लखनऊ मेट्रो के कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में दलजीत सिंह, डायरेक्टर , वर्क एण्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर ने बताया कि इस घटना की जॉच के लिए डायरेक्टर लेवल की कमेटी द्वारा करायी जाएगी जिसमें कई सेफ्टी ऐक्सपर्ट भी रहेंगे। कमेटी शीघ्र ही अपनी रिपोर्ट प्रबन्धन को सौपेंगी। दलजीत सिंह ने कहा कि उच्च गुणवत्ता एवं तकनीक के तहत कार्य किया जा रहा है लेकिन कहा कमी रह गयी है इसके पहलुओं को भी खोजा जाएगा। घटना स्थल का जिलाधिकारी ने भी दौरा किया और जानकारी ली। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सुरक्षा निर्देश जारी करने की बात कहते हुुए अपने खजाने से मद्द देने की भी बात कही है। इससे पूर्व भी निर्माण कार्य में शटरिंग से सीमेन्ट का मसाला गिरा था जोकि नीचे खड़ी कार पर गिरा था। मुख्य मंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट लखनऊ मेट्रो रेल दिसम्बर 2016 तक चुनाव से पूर्व ही अमौसी से चारबाग तक 8.5 किलोमीटर का प्रथम चरण का कार्य पूरा करने का लक्ष्य हैैं। लखनऊ मेट्रो कार्यालय में उल्टी गिनती करने वाली घडि़यॉं बचे हुए 228 घण्टे आज दिखा रही है। जिससे एल एम आर सी तेज गति से कार्य करा रहा है कि दिसम्बर 2016 तक लखनऊ मेट्रो रेल एक खण्ड में चारबाग तक दौड़ाकर जनता को दिखायी जा सके लेकिन अब इस जल्दी में दुर्घटनाएं आए दिन देखने में आ रही हैं।
 

कानून व्यवस्था और विकास चुनावी मुद्दाः मायावती यूपी पुलिस की पहलःमहिला सुरक्षा के लिए डीजी के विशेष निर्देश
प्रापर्टी विवाद में मां-बेटी की हत्या, एक घायल उच्च न्यायालय के अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या
सूबे में बनेंगी भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार-केशव सीएम ने कन्नौज से दिया छह माह में चुनाव का संकेत
आजम खां ने राजभवन पर फिर साधा निशाना भाजपा का लक्ष्य 265 प्लसः केशव मौर्य

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET