U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

ढाई वर्ष में पूरी हो पायेगी रेलवे की डबल लाइन
Publised on : 16 April 2016,  Last updated Time 18:29

उरई। (उप्रससे)। कानपुर-झांसी सेक्शन के डबल लाइन का काम ढाई वर्ष के अंदर पूरा हो जायेगा। इसके लिए माल गोदाम तोड़ने और अतिक्रमण हटाकर पटरियों का और दूर तक विस्तार करने के साथ-साथ स्टेशन के मुख्य परिसर का भी बदलाव किया जा सकता है। यह जानकारी डबल लाइन के कार्य का निरीक्षण करने यहां आये मंडल रेल प्रबंधक एसके अग्रवाल ने दी। उनके साथ सहायक मंडल रेल प्रबंधक विनीत सिंह व तकनीकी अधिकारी भी थे।
स्पेशल रेलवे सैलून से आये मंडल रेल प्रबंधक ने सबसे पहले माल गोदाम और उसके आसपास की जगह को सूक्ष्मता पूर्वक देखा। वर्तमान माल गोदाम को तुड़वाकर कुछ ही दूर पर नया माल गोदाम बनाने की योजना है। इसके बाद उन्होंने पटरियों को देखा, एक जगह पटरी में पत्ती का अस्थाई जोड़ देखकर मंडल रेल प्रबंधक बिफर गये। उन्होंने लापरवाही के लिए पीडब्लूआई एनआर गौतम को जमकर फटकार लगाई। मंडल रेल प्रबंधक ने स्टेशन के फुटब्रिज पर चढ़कर इंदिरा नगर मोहल्ले की ओर रेलवे की जगह के विस्तार को देखा। निर्देश दिये कि इंदिरा नगर में दलदली जगह का मिटटी से भराव कराया जाये। उन्होंने बताया कि कई क्वार्टर लाइनों के विस्तार के लिए तोड़े जा सकते हैं। बताया कि वर्तमान में लाइन को लूप लाइन में बदल दिया जायेगा। रेलवे की जगह पर अतिक्रमण करने वालों को नोटिस भेजकर हटाया जायेगा। तांकि लाइनों के दोहरी करण के कार्य में किसी तरह की रुकावट न आये। उन्होंने कहा कि स्टेशन पर भी तोड़फोड़ की नौबत आ सकती है। लेकिन प्रयास किया जायेगा कि कम से कम तोड़फोड़ करनी पड़े। डीआरएम एसके अग्रवाल ने बताया कि पहले चरण में उत्तराखंड में कार्य चल रहा है। कानपुर-झांसी सेक्शन का कार्य दूसरे चरण में होगा। इस कारण यह लाइन दो-ढाई वर्ष में डबल हो पायेगी।

कानून व्यवस्था और विकास चुनावी मुद्दाः मायावती यूपी पुलिस की पहलःमहिला सुरक्षा के लिए डीजी के विशेष निर्देश
प्रापर्टी विवाद में मां-बेटी की हत्या, एक घायल उच्च न्यायालय के अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या
सूबे में बनेंगी भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार-केशव सीएम ने कन्नौज से दिया छह माह में चुनाव का संकेत
आजम खां ने राजभवन पर फिर साधा निशाना भाजपा का लक्ष्य 265 प्लसः केशव मौर्य

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET