U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

सत्ता के दबाव में प्रतापगढ की पुलिस लाचार, आधी रात को हमलावर छूटे
 डा0 शक्ति कुमार पाण्डेय उ0 प्र0 समाचार सेवा
Publised on : 15 April 2016,  Last updated Time 15:23
प्रतापगढ जिले के अपराधियों पर लगाम कसने के प्रयास में पुलिस को सबसे पहले सत्ताधारियों से जूझना पड़ रहा है। यही कारण है प्रतापगढ़ में जनता का पुलिस पर भरोसा खत्म होता जा रहा है। यहां की कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस महानिदेशक रहे जगमोहन यादव ने बेबाक टिप्पडी की थी। हालात इस कदर बदतर हो गये है कि आम आदमी को अपनी इज्जत बचाना दुरूह हो गया है। ताजा घटना में जिलाधिकारी आवास के समीप बुधवार को शहर के वरिष्ठ भाजपा नेता व प्रतिष्ठित व्यवसायी रवि प्रताप ंिसह को भू-माफियाओं ने प्रशासनिमक अमले के सामने जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। संयोग अच्छा रहा कि नगर कोतवाल हरिपाल सिंह यादव मौके पर पहुंच गये और दिलेरी दिखाते हुए हमलावरों को दबोच लिया। उनके पास से कई असलहे बरामद हुए। पुलिस उन्हें कोतवाली के लाकप में डालती, इसके पूर्व सत्तापक्ष के नेताओं के फोन प्रशासनिक अधिकारियों के पास आने लगा। सत्ताधारियों के दबाब के आगें यहां की पुलिस ने आधी रात धारा 307 हटाकर उन्हें निजी मुचलके पर छोड़ दिया। गत दिनों इलाहाबाद की पुलिस ने छापेमारी करके महेशगंज थाना क्षेत्र में अवैध शराब फैक्ट्री का भण्डाफोड़ किया था। इस मामले में जिन लोगों के विरूद्व पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी, पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने का साहस नहीं जुटा सकी। चर्चा है कि पुलिस ने विवेचना में शराब फैक्ट्री को मिनरल वाटर की फैक्ट्री दर्शा दिया। पखवारे भर पूर्व एआरटीओ आफिस के 22 लाख रूपये कैश को लुटेरों ने लूट लिया। पुलिस लुटेरे तक पहुंचती इसके पूर्व सत्ता पक्ष के लोगों के हस्तक्षेप के कारण पुलिस को अपनी जंाच की गति मंद करनी पडी।
  कानून व्यवस्था और विकास चुनावी मुद्दाः मायावती यूपी पुलिस की पहलःमहिला सुरक्षा के लिए डीजी के विशेष निर्देश
प्रापर्टी विवाद में मां-बेटी की हत्या, एक घायल उच्च न्यायालय के अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या
सूबे में बनेंगी भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार-केशव सीएम ने कन्नौज से दिया छह माह में चुनाव का संकेत
आजम खां ने राजभवन पर फिर साधा निशाना भाजपा का लक्ष्य 265 प्लसः केशव मौर्य

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET