U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

अब  गांव - गांव चलेगी सपा की साइकिल
Tags:  U.P.Samachar Sewa, Samajvadi Party, Cycle Yatra
Publised on : 12 April 2016,  Last updated Time 20:33
लखनऊ। घर-घर गाँव-गाँव तक समाजवादी सरकार की उपलब्धियों को पहुँचाने के लिए समाजवादी साइकिल यात्रा अब एक मई 2016 से प्रारम्भ होकर 10 मई 2016 तक पूरे प्रदेश में चलेगी। खेतों में हो रही फसल कटाई के कारण किसानों तथा अन्य कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं की व्यस्तता के चलते 18 अप्रैल से 27 अपै्रल तक चलने वाली साइकिल यात्रा के कार्यक्रम में परिवर्तन कर दिया गया है। यह जानकारी पार्टी के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने दी।
उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों, सांसदों, पूर्व सांसदो, विधायकों, पूर्व विधायकों, जिला पंचायत अध्यक्षों, प्रकोष्ठों के अध्यक्षों, विधान सभा अध्यक्षों तथा प्रमुख नेताओं से एक मई 2016 से साइकिल यात्रा की शुरुआत हरी झंडी दिखाकर करने को कहा है। साइकिल यात्रा का उद्देश्य प्रत्येक विधान सभा की प्रत्येक ग्राम सभा तक पहुँचना होगा। हर विधान सभा क्षेत्र को 10 भागो में बाँटकर 15 पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की साइकिल टीम बनेगी जो एक दिन में 5 से 7 गाँव तक समाजवादी सरकार के विकास कार्यो का प्रचार-प्रसार करेगी। इस टीम को सरकारी उपलब्धियों की प्रचार सामग्री भी मुहैया कराई जाएगी। समाजवादी साइकिल यात्रा का समापन अंतिम तारीख 10 मई को विधान सभा स्तर पर समारोहपूर्वक होगा। प्रत्येक गाँव में साइकिल यात्री टीम कम से कम एक घंटा ठहरेगी और दिन के आखिरी गाँव में रात्रि विश्राम करेगी।
 
उरई में पानी को लेकर बवाल, चेल रोड पर लगाया जाम राजधानी पहुंचने पर केशव मौर्य का भव्य स्वागत
मेरठ मण्डल में सपा के चुनावी समीकरण बिगाड़ रही है बसपा समाज में प्रखर राष्ट्रभाव पैदा करना संघ का उद्देश्य - रमेश
बरेली में रेल कर्मचारी की गोली मारकर हत्या बिलारी के दो घरों में डकैती, बदमाशों की गोली से एक की मौत
रंगदारी नहीं देने पर प्रॉपर्टी डीलर के बेटे को मारी गोली पुत्तिंगल में सेना के साथ जुटे हैं आरएसएस के स्वयंसेवक
मंदिर में भीषण आग, 102 की मौत, 200 गंभीर घायल प्रतापगढ़ में सर्राफ से लाखों की लूट

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET