U.P. Web News
|

Article

|
|
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

पोषण मिशन के लिए 200 करोड़ दिए
सांसद डिम्पल यादव ने कहा कि यूपी का विकास प्राथमिकता रहा
कन्नौज से अजय मिश्र, उत्तर प्रदेश समाचार सेवा
Tags: Kannoj, Chief Minister Akhilesh Yadav, MP Dimpal Yadav, Ajay Mishra , U.P.Samachar Sewa
Publised on : 12 April 2016,  Last updated Time 19:39
कन्नौज। सांसद डिम्पल यादव ने षहर के बोर्डिंग ग्राउंउ पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि यूपी का विकास सपा सरकार की प्राथमिकता रही है। उत्तर प्रदेष प्रगतिषील प्रदेष माना जा रहा है। अब लोगों को यहीं जाॅब् मिल रही है। जो लोग लैपटाॅप नहीं खरीद पा रहे थे वह बच्चे गांव से ही इंटरनेट के जरिए देष को जोड़ रहे हैं।
महिलाओं के षिक्षा व विकास पर कहा कि इससे परिवार विकसित होगा। परिवार से समाज विकसित होगा। जिससे देष आगे बढे़गा। कन्या विद्या धन को सांसद ने जरूरी बताया। कहा कि समाजवादी पेंषन योजना से मां अपने बच्चों की जरूरतें भी पूरा करेंगी। इससे सूबे में 40-45 लाख महिलाओं को सहारा मिला है। 200 करोड़ पोशण मिषन के तहत सूबे की सरकार ने दिए हैं। इससे स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। 102 एंबुलेंस से नवजात और गर्भवती को जल्छ स्वास्थ्य लाभ हुआ है। मृत्युदर में कमी आई है। उन्होंने कहाकि फ्रांस जाने के बाद मुख्यमंत्री और उन्होंने वहां के म्युजियम और पार्क देखे। सुझाव आया कि कन्नौज में भी इत्र म्युजियम और पार्क स्थापित हो। उसी के तहत मंगलवार को षिलान्यास किया गया है। सपा कार्यकर्ताओं से आहवान किया कि डिम्पल भाभी की जय करने से कुछ नहीं होगा, योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाएं। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लाभार्थियों से यह भी पूछा कि वह पाॅवर लाइन 1090 के बारे में भी जानती हैं क्या। इस पर कुछ लाभार्थियों ने हाथ खडे़ किए। मंच पर विधिविधान से ठठिया क्षे़त्र में बनने जा रहे इत्र म्युजियम पार्क पूजन किया।

इत्र उद्यमी समेत कई को सम्मान व लाभ
मंच पर इत्र उद्यमी जगतनारायन कपूर, ़ित्रलोकीनाथ टंडन, राजेंद्र नाथ मेहरोत्रा, ओपी तिवारी, गुडडू सक्सेना, मनोज दीक्षित, पुनीत जैन, संजय गुप्त, अभिशेक मिश्र, मुन्ना भइया समेत कई को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। साथ में खुले में षौच से मुक्त करने वाले गांव के प्रधानों को भी सम्मानित किया गया। मंच पर सियाराम और अख्तर खान को ई-रिक्षा दिया गया। नीचे अन्य 69 को रिक्षा दिए गए।

जिसके पास टीपू, वहीं बनेगा सुल्तान
प्रधानमंत्री की कुर्सी पर इषारा करते हुए मोहम्मद आजम खान ने कहा कि सपा के पास टीपू यानी अखिलेष हैं। जिसके पास टीपू होगा वह आगे सुल्तान बनेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री की ओर इषारा किया कि अभी उनको और लंबा सफर तय करना है।

पत्रकारों ने दिया ज्ञापन
कान्यकुब्ज पत्रकार समिति के अध्यक्ष विकास अवस्थी, महामंत्री प्रतीक मिश्र व कोशाध्यक्ष प्रमोद दुबे ने मुख्यमंत्री अखिलेष यादव से मंच पर मुलाकात की। उन्होंने मंगलवार को कैंसर से दमतोड़ने वाले छिबरामउ के पत्रकार पीयूश पांडेय के परिजनों को 10 लाख रूपये की आर्थिक सहायता देने की मांग उठाई। साथ ही प्रेस क्लब भवन के लिए बजट बढ़ाकर देने की बात भी कही। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को पूरी मदद करने का आष्वासन दिया।
उरई में पानी को लेकर बवाल, चेल रोड पर लगाया जाम राजधानी पहुंचने पर केशव मौर्य का भव्य स्वागत
मेरठ मण्डल में सपा के चुनावी समीकरण बिगाड़ रही है बसपा समाज में प्रखर राष्ट्रभाव पैदा करना संघ का उद्देश्य - रमेश
बरेली में रेल कर्मचारी की गोली मारकर हत्या बिलारी के दो घरों में डकैती, बदमाशों की गोली से एक की मौत
रंगदारी नहीं देने पर प्रॉपर्टी डीलर के बेटे को मारी गोली पुत्तिंगल में सेना के साथ जुटे हैं आरएसएस के स्वयंसेवक
मंदिर में भीषण आग, 102 की मौत, 200 गंभीर घायल प्रतापगढ़ में सर्राफ से लाखों की लूट

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET