U.P. Web News
|
Mission
|
|
BJP News
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

मंदिरों में गूंजे रहे माता रानी के जयकारे
Tags:Navrati Vrata, Hapur News नवरात्रि में होती हैं मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा अर्चना
Publised on : 09 April 2016,  Last updated Time 18:00

Navratriहापुड़- (उ.प्र.समाचार सेवा)। नवरात्रि शुरू होने के बाद से नगर के मंदिरों में पूजा अर्चना करने के लिए सुबह शाम भक्तों की लग रही है। द्वितीय नवरात्रि पर बच्चों ने भी व्रत रखकर मंदिरों में पहुंचकर माता की पूजा अर्चना कर जयकारे लगाये। साथ मां मंशा देवी से मन्नतें मांगी। माता के जयकारों से शिवालय भी गंूज उठे। आपको बता दें कि मां दुर्गा की नव शक्तियों का दूसरा स्वरूप माता
ब्रहाचारिणी का है। दूसरे नवरात्रि में मंदिरों व घरों में माता के इसी स्वरूप की भक्तों द्वारा पूजा अर्चना की जाती है। भक्तों द्वारा इनकी पूजा करने से मनोकामना पूर्ण होती है। माता रानी का यह संदेश देती हैं,कि बिना तपस्या,कठोर परिश्रम के सफलता प्राप्त करना असंभव हैं।
माता ब्रहमचारिणी की पूजा अर्चना करने के लिए बुधवार की तडक़े से ही नगर के विभिन्न मंदिरों में महिलाओं,युवतियों की भीड़ लगी रही। द्वितीय नवरात्रि पर बच्चों ने व्रत रखकर मंदिरों में जाकर माता की पूजा अर्चना की। बच्चों व श्रद्घालुओं ने माता के नाम के जयकारों का उद्घोष किया। जिससे मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूंज उठे। जिससे नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया। वही मंदिरों में सुबह व शाम को श्रद्घालुओं की भारी भीड़ रही। जिससे मंदिरों में मेले जैसा माहौल दिखाई दे रहा है। मंदिर के पुजारी का कहना कि जो भक्त सच्चे मन से मां मंशा देवी की सभी नौ रूपों की श्रद्घा से पूजा अर्चना करता है। माता उसकी मनोकामना अवश्य पूर्ण करती है। इसी आस्था के चलते मंदिर में नवरात्रों में भक्तों का तांता लगा रहता है। वही मंदिर में पूजा अर्चना करने आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े,इसके लिए मंदिर समिति
द्वारा व्यापक प्रबन्ध किये गये हैं।

नव सम्बत्सर पर संघ ने निकाला रूट मार्च  
वंदेमातरम् पर विवाद पीड़ा देता हैः राम नाईक Orai: सूने घर में किशोरी के साथ दुष्कर्म
प्रतापगढ में दबंगों ने दलित छात्रा से किया गैंगरेप भारतीय नववर्षः 7 अप्रैल से नव सम्वतसर 2073 एवं युगाव्द 5118 आरम्भ
जनरल वीके सिंह के खिलाफ कार्रवाई करे भाजपाः सुश्री मायावती मैनपुरी में कैनरा बैंक से दिन दहाड़े 20 लाख की लूट

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET