U.P. Web News
|
Mission
|
|
BJP News
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

सर्राफा व्यापारी 40 वें दिन भी हड़ताल पर
Tags:  Hapur News
Publised on : 09 April 2016,  Last updated Time 18:12

हापुड़- (उ.प्र.समाचार सेवा)। गत मार्च माह में लोकसभा में वर्ष 2016-17 का बजट पेश करते हुए वित्तमंत्री अरुण जेटली द्वारा ज्वैलरी व्यापार पर एक प्रतिशत एक्साइज डयूटी लगाने के विरोध में सर्राफा व्यापारियों ने 40वें दिन भी हड़ताल
जारी रखते हुए केन्द्र सरकार के खिलाफ जोरदार धरना प्रदर्शन किया।
राष्टï्रीय लोकदल ने धरना स्थल पर पहुंचकर सर्राफा व्यापारियों को समर्थन देने की घोषणा की। शनिवार की सुबह सर्राफा व्यापारी बाजार बजाजा स्थित चौक पर एकत्र हुए। जहां उन्होंने केन्द्र सरकार द्वारा ज्वैलरी व्यापार पर एक फीसदी एक्साइज डयूटी बढ़ाने के विरोध में केन्द्र सरकार के खिलाफ जोरदार धरना प्रदर्शन किया।
धरने को संबोधित करते हुए स्थानीय सर्राफा एसोसिएशन के सचिव शरद अग्रवाल ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा ज्वैलरी कारोबार पर एक्साइज डयूटी बढ़ाने ने सर्राफा कारोबारियों का उत्पीडऩ बढ़ेगा। सर्राफा व्यापारियों पर इससे पहले दो लाख से अधिक का सोना व जेवरात बेचने पर पैन नंबर अनिवार्य करने से व्यवसाय की कमर तोड़ दी है। सर्राफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अरविन्द सर्राफ ने कहा कि केन्द्र सरकार उक्त आदेश को तत्काल वापिस नहीं होगा,तो सर्राफा व्यापार बुरी तरह प्रभावित होगा। सरकार द्वारा बढ़ाई गयी एक्साइज डयूटी को स्वीकार नहीं किया जायेगा। जब तक एक्साइज डयूटी वापिस होने तक हड़ताल जारी रहेगी। धरना स्थल पर कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे रालोद जिलाध्यक्ष शिव कुमार त्यागी ने सर्राफा व्यापारियों को समर्थन देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हड़ताल के कारण स्वर्णकारों का काश्तकारों की स्थिति दयनीय हो गयी है। सर्राफा व्यापारियों द्वारा केन्द्र सरकार से लड़ी जा रही लड़ाई में रालोद उनके साथ है। इस अवसर पर सुरेश त्यागी,नितिन बाना,रविन्द्र त्यागी,भूपेन्द्र सिंह,धनपाल,अरविन्द वर्मा,कुलदीप राठी,पंकज चौधरी,हेमन्त मिश्रा,जय कुमार वर्मा,डीके सर्राफ,विजय शर्मा,आनंद सर्राफ,संदीप गोयल,अजय मंगल,गौरव,मन्नी वर्मा आदि उपस्थित थे।

नव सम्बत्सर पर संघ ने निकाला रूट मार्च  
वंदेमातरम् पर विवाद पीड़ा देता हैः राम नाईक Orai: सूने घर में किशोरी के साथ दुष्कर्म
प्रतापगढ में दबंगों ने दलित छात्रा से किया गैंगरेप भारतीय नववर्षः 7 अप्रैल से नव सम्वतसर 2073 एवं युगाव्द 5118 आरम्भ
जनरल वीके सिंह के खिलाफ कार्रवाई करे भाजपाः सुश्री मायावती मैनपुरी में कैनरा बैंक से दिन दहाड़े 20 लाख की लूट

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET