U.P. Web News
|
Mission
|
|
BJP News
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

डम्पर के कुचलने से राहगीर की मौत भीड़ ने लगाया जाम
Tags: Orai News, ACCIDENT
Publised on : 08 April 2016,  Last updated Time 20:32

उरई। (उ.प्र.समाचार सेवा)। जीजा के घर रह रहे वृद्ध की तेज रफ्तार डम्पर द्वार कुचले जाने से घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित भीड़ ने जालौन.औरैया मार्ग जाम कर दिया। भीड़ के तेवर देख कई थानों का फोर्स मौके पर बुला लिया गया। काफी देर समझाने.बुझाने के बाद जाम हट सका।
गोहन थाने के पृथ्वीपुर गांव का निवासी रामकुमार ;60वर्षद्ध काफी समय से किरवाहा में अपने जीजा लक्ष्मीराम के यहां रह रहा था। शुक्रवार को सुबह वह मदारीपुर गया था। जहां सड़क पर पैदल जाते समय औरैया की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे डम्पर यूपी 93 एटी 7589 ने पीछे से उसे टक्कर मार दी। जिससे उसका पूरा शरीर ट्रक के पहियों के नीचे पिसकर लोथड़े में तब्दील हो गया। मौके पर ही उसकी जान निकल गई। हादसा देखकर राहगीर व ग्रामीण भड़क गये और उन्होंने सड़क पर काफी लंबा जाम लगा दिया। कुठौंद थानाध्यक्ष चंद्रशेखर दुबे के अलावा सिरसा कलार थानाध्यक्ष सत्यदेव सिंह व गोहन थानाध्यक्ष को भी मौके पर भेजा गया। पुलिस अधिकारियों ने काफी देर तक जाम लगाये प्रदर्शनकारियों को मनाया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि ड्राइवर अपने हैल्पर से गाड़ी चलवा रहा था। उसके नौसिखियेपन की वजह से रामकुमार को जान गंवानी पड़ी। इसलिए मामले में ड्राइवर और क्लीनर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया जाये। पुलिस के कठोर कार्रवाई के लगातार आश्वासन के काफी देर बाद जाम खुला।
बाद में कालपी क्षेत्र की विधायक उमाकांति सिंह के पति सुरेंद्र सिंह सरसेला भी मौके पर पहुंचे जिससे मामला फिर गरमा गया। उनका कहना था कि चार दिन पहले कुठौंद में भी इसी तरह से महिला की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी जिसकी तीन माह पहले ही शादी हुई थी। उन्होंने कहा कि आबादी बाहुल्य क्षेत्रों में वाहनों की स्पीड तय करने और ब्रेकर बनवाने से ही हादसे रुकेंगे। पुलिस अधिकारियों ने उनकी बात डीएम तक पहुंचाने की बात कहकर किसी तहर उन्हें शांत किया।

नव सम्बत्सर पर संघ ने निकाला रूट मार्च  
वंदेमातरम् पर विवाद पीड़ा देता हैः राम नाईक Orai: सूने घर में किशोरी के साथ दुष्कर्म
प्रतापगढ में दबंगों ने दलित छात्रा से किया गैंगरेप भारतीय नववर्षः 7 अप्रैल से नव सम्वतसर 2073 एवं युगाव्द 5118 आरम्भ
जनरल वीके सिंह के खिलाफ कार्रवाई करे भाजपाः सुश्री मायावती मैनपुरी में कैनरा बैंक से दिन दहाड़े 20 लाख की लूट

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET