U.P. Web News
|
Mission
|
|
BJP News
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

संप्रेक्षण गृह की बालिका गर्भवती प्रकरण में प्रभारी निलम्बित

प्रशासन बना रहा जबरन गर्भपात का दबावए जांच के आदेश

Publised on : 06 April 2016,  Last updated 22:15

लखनऊ। (उ.प्र. समाचार सेवा)। लखनऊ के राजकीय बालिका गृह में गर्भवती लड़की मिलने का एक सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद जहां बाल गृह प्रशासन लड़की पर जबरदस्ती गर्भपातकराने के लिए दबाव बना रहा था वहीं गर्भवती हुई लड़की बालिका गृह में कामकरने वाले कर्मचारी के बेटे से शादी करने की जिद पर अड़ी हुई है। नियमतःबालिका गृह में किसी भीपुरुष के प्रवेश में पूर्णतः प्रतिबन्ध होता हैऐसे में लड़की के गर्भवती होने से सुधार गृह की सुरक्षा और वहा रह रहीलड़कियों की हिफाजत भी सवालों के घेरे में आ गई है। हालांकि मामले की जांचके आदेश जारी कर दिए गए हैं।लखनऊ के राजकीय बालिका गृह का है जहां सुधार गृह में रह रही 20 साल की एकलड़की के गर्भवती होने का मामला सामने आया था। दरसल सुधार गृह में रह रहीलड़कियों की रूटीन मेडिकल चेकिंग में यह बात सामने आई। जिसके बाद बालसंरक्षण आयोग की टीम ने इस पूरे मामले की जांच की। आयोग की अध्यक्ष जूही सिंह ने जब लड़की से अकेले में बात की तो कई चौंकाने वाले तथ्य भी सामने आए। इस पूरे मामले पर बाल गृह की प्रभारी रुपिंदर कौर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया हैए साथ ही आयोग की अध्यक्ष जूही सिंह ने इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की बात कही है। दरसल गर्भवती हुई लड़की शहर के बाहर के एक कालेज में पढ़ती थी और अकेले ही पढ़ने जाती थी जबकि उसे कॉलेज छोड़ने व लाने की जिम्मेदारी बालगृह प्रशासन ने किसी भी कर्मचारी को नहीं दी। शुरुआती जांच में यह भी पता चला कि उसके सम्बन्ध वही काम करने वाली एक महिला कर्मचारी के बेटे से हैं। बाल आयोग की टीम ने जब कई कर्मचारियों और आरोपी लड़के से पूछताछ की तो सामने आया कि लड़का.लड़की एक दूसरे से प्यार करते हैं। दोनों शादी भी करना चाहते हैं पर बालगृह की अधीक्षिका रुपिंदर कौर बिना शादी के ही दोनों को एक साथ बाहर भेजने की कोशिश कर रही थी। फिलहाल आयोग की टीम इस पूरे मामले की जांच करने में जुटी हैए लेकिन इस पूरे मामले ने सुधार गृह की सुरक्षा की पोल खोल के रख दी।

जनरल वीके सिंह के खिलाफ कार्रवाई करे भाजपाः सुश्री मायावती मैनपुरी में कैनरा बैंक से दिन दहाड़े 20 लाख की लूट
मन्दिर परिसर में पुजारी की लाष छत से लटकती पाई गई बरिष्ठ पत्रकार सुनील छइया नहीं रहे
यूपी के बिजनौर में एनआईए अफसर की हत्या जेवर में बनेगा उप्र का तीसरा अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अडडा

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET