U.P. Web News
|
Mission
|
|
BJP News
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

सीतापुर में पिता पुत्र की संदिग्ध मौत

Tags: Sitapur News, DM Amrit Tripathi

Publised on : 05 April 2016,  Last updated Time 20:32

सीतापुर(यूपीएसएस)। जिला अस्पताल में उपचार के पिता पुत्र की संदिग्ध परिस्थितियों के चलते दर्दनाक तरीके से मौत हो गयी। अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना पीआई के माध्यम से कोतवाली पुलिस को दे दी है। पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही करनी शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद के हरदोई के पिहानी थाना क्षेत्र के ग्राम लालापुरवा निवासी राजेन्द्र तथा उनके 16 वर्षी पुत्र अश्वनी को गम्भीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहंा उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया है।

संदिग्धावस्था में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव
सीतापुर(यूपीएसएस)। हरगांव थाना क्षेत्र के अन्तर्गत रेलवे ट्रैक पर एक युवक का सिर कटा शव बरामद किया गया। ट्रैक पर शव देखकर सेन्चुरी एक्सप्रेस के चालक ने ट्रेन रोक दी। शव हटने के बाद करीब चालीस मिनट बाद ट्रेन रवाना हो सकी। जीआरपी पुलिस ने मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हरगांव थाना क्षेत्र के अन्तर्गत रेलवे स्टेशन से सीतापुर की ओर क्षेत्र पंचायत कार्यालय के निकट रेलवे ट्रैक पर बक्सोहिया निवासी पंकज 22 वर्ष पुत्र गोकरन का शव पड़ा मिला। परिजनों के अनुसार बीती शाम पंकज घर से निकला था। मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

डीएम ने लेखपाल को निलम्बित करने के दिये निर्देश
सीतापुर(यूपीएसएस)। जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने सोमवार को वरासत बिलम्ब से दर्ज करने के सम्बन्ध में सम्बन्धित लेखपाल को दोषी मानते हुए निलम्बित करने के निर्देश दिये। कृषक दुर्घटना बीमा दावा पत्रावली जिला स्तरीय समिति द्वारा निस्तारित करने के निर्देश दिय गये है। यह भी निर्देशित किया गया है कि भविष्य यदि कोई भी जनपद का ऐसा प्रकरण संज्ञान में आता है तो सम्बन्धित के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने मृतक किसान सिद्धनाथ पुत्र सुन्दर लाल निवासी ग्राम बरमी तहसील मिश्रिख की स्थिति भूमि ग्राम मरेली परगना कोरौना मिश्रिख की गाटा संख्या-359 पर दर्ज किसान सिद्धनाथ पुत्र सुन्दरलाल निवासी ग्राम की मृत्यु उपरान्त वरासत न होने के कारण मृतक दुर्घटना बीमा योजना के लाभ से उनकी हिताधिकारी पम्पी पत्नी विमलेश द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना पर संज्ञान लेते हुए कार्यवाही की।

दो वर्ष के कार्यकाल में विफल साबित हुई केन्द्र सरकार: सुरेश गुप्ता
सीतापुर(यूपीएसएस)। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनीत दीक्षित के नेतृत्व में आंख अस्पताल निकट स्थित गांधी प्रतिमा पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा धरना दिया गया। केन्द्र सरकार पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए श्री दीक्षित ने कहा कि सत्ता मद में केन्द्र सरकार द्वारा किए जा रहे काम उनकी भ्रष्ट राजनीति का परिचय दे रहे है। आज भाजपा ने लोकतंत्र की मर्यादा को ताक पर रखकर उत्तराखण्ड और अरूणंाचल प्रदेश में अपनी शक्ति का गलत प्रयोग करते हुए उक्त दोनो राज्यो में राष्ट्रपति शासन लगाने हेतु संस्तुति की गयी है। जितनी जल्दी कांग्रेस शासित राज्यों में सरकार गिराने की रही है। अगर इतनी ही जल्दी देश के नौजवानों, छात्रों, किसानों, और मजदूरों के उत्थान के लिये करते तो समाज के लोगों का उत्थान होता। धरने को सम्बोधित करते हुये प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रमेंश निषाद व पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार को दो वर्ष पूरे हो जाने पर भी विगत लोकसभा चुनाव में भाजपा द्वारा किये गये चुनावी वादों को पूरा करने के वजाय शुरूआत करने में भी पूर्ण रूप से विफल साबित हुये है। ऐसी स्थित में प्रत्येक कंाग्रेस कार्यकर्ता अपनी सम्पूर्ण शक्ति के साथ केन्द्र सरकार का विरोध करती है और चेतावनी देती है कि यदि किसी भी दशा में सत्ता पक्ष द्वारा लोकतंत्र के खिलाफ कोई काम किया जायेगा तो कांग्रेस सडक से संसद तक विरोध करेगी और प्रजातंत्र की गरिमा बनाए रखने के लिए तथा भारत के संविधान का मान रखने के लिए हर स्थित से लडने को तैयार है। धरने का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव राजीव शर्मा ने किया।

बेघरों के विस्थापन की हो व्यवस्था: प्रवीन सिंह
सीतापुर(यूपीएसएस)। राष्ट्रीय राजमार्ग के चैड़ीकरण के दौरान आवासीय मकानों को अधिग्रहीत हर ध्वस्त कर दिये गये थे। जिनमें से कई लोग खुले आसमान के नीचे जीवन जीने को विवश है। यह बात रालोद जिला उपाध्यक्ष प्रवीन कुमार सिंह सोमवार को अपर जिलाधिकारी सर्वेश दीक्षित को सौंपे गये ज्ञापन के माध्यम से कही। ज्ञापन में कहा गया है कि आवास विहीन भूमिहीन व्यक्तियों को आवासीय पट्टा ग्राम समाज की भूमि पर दिलवाया जाये ताकि वह सुरक्षित जीवन व्यतीत कर सके। भूमिहीन, गरीब व मजदूरी पेशा होने के कारण पीडि़तों का दुःख दोगुना होता जा रहा है। जबकि ऐसे वंचितों में से कुछ विकलांग भी हैं। इन्हें ग्राम समाज की भूमि पर आवासीय पट्टा दिलाने के साथ साथ समाजवादी पेंशन योजना से लाभान्वित किया जाये। ज्ञापन में कहा गया है कि पीडि़त ग्राम कमलापुर व सिधौली के है। ज्ञापन के माध्यम से बेघर हुए व्यक्तियों की पात्रता की जांच कराकर बेघरों के विस्थापन की मांग की गयी है। इस दौरान कौशलेन्द्र सिंह, चरन सिंह, पप्पू, रामचन्द्र तिवारी, हर्षित गुप्ता, सतीश चन्द्र, ओम प्रकाश, मस्तराम, अमित यादव, जेपी सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

गरीब लड़कियों की शादी के लिए दिया गृहस्थी का सामान
सीतापुर(यूपीएसएस)। मुस्लिम यूथ ने रविवार की देर शाम दो गरीब परिवारों की लड़कियों के होने वाले विवाह के लिए घर गृहस्थी का सामान दिया। आर्थिक रूप से कमजोर इन परिवारों के सामने अपनी लड़कियों के विवाह की परेशानी थी। ऐसे मे मुस्लिम यूथ एसोसिएशन ने गरीब परिवारों के लिए मदद का बीड़ा उठाया और सामथ्र्यनुसार घर-गृहस्थी का सामान गरीब परिवारों के घर पहुंचाया। सामान पाकर परिवार के लोगों ने काफी खुशी जताई। इस मौके पर एसोसिएशन के शहर अध्यक्ष इमरान अंसारी ने कहा कि हम सबका फर्ज बनता है कि गरीब परिवारों मे लड़कियों की शादियों मे बढ़-चढ़कर मदद करेें। जिससे कि उनकी परेशानियों मे कमी आ सके। सभासद शमीम बेग ने कहा कि एसोसिएशन का मकसद गरीब लोगों की मदद करना है, जिस दिशा मे एसोसिएशन काम भी कर रही है। महासचिव दिलशाद अहमद ने कहा कि लड़कियों की शादी मे काफी खर्च होता है। ऐसे मे गरीब परिवारों के घरों मे लड़कियों की शादी के लिए सामान जुटा पाना काफी मुश्किल होता है। इसीलिए एसोसिएशन ने इन परिवारों की मदद करने का फैसला किया।

सीएमओ व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मांगा स्पष्टीकरण
सीतापुर(यूपीएसएस)। जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खैराबाद का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डा0 खुशबू 9 अक्टूबर 2015 से 15 दिसम्बर 2015 तक छुट्टी पर गयी थी। लेकिन उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खैराबाद में अभी तक कार्यभार ग्रहण नही किया है और न ही कोई अवकाश प्रार्थनापत्र भिजवाया है, बगैर सूचना के अनुपस्थित है। इस सम्बन्ध में डा0 देवराज अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खैराबाद ने जिलाधिकारी को लिखित रूप से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने अधीक्षक को निर्देशित किया कि डा0 खुशबू को पत्र भेजकर एक सप्ताह के अन्दर कार्यभार ग्रहण करने के लिए कहें यदि वह एक सप्ताह के अन्दर कार्यभार ग्रहण नही करती है तो उनकी सेवा समाप्ति के लिए उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये है। जिलाधिकारी श्री त्रिपाठी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिये कि प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर एक महिला डाक्टर की नियुक्ति अवश्य करे। जहां पर एक से अधिक महिला डाक्टरों की संख्या है उनको स्थानान्तरित कर जहां पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में महिला डाक्टर नही है वहां पर उनकी नियुक्ति करें।

 उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लहरपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सब कुछ ठीक पाया गया। स्वास्थ्य केन्द्र में गन्दगी होने के कारण उन्होंने डिप्टी सीएमओ को अस्पताल की सफाई कराने के निर्देश दिये। इसी क्रम में जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार सिंह द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। इसमें एबीएसए कृष्ण कुमार द्वारा पूर्व के निर्देशों का पालन न करने व कार्य में लापरवाही बरतने के कारण उनको प्रतिकूल प्रतिष्टि दी गयी। उन्होंने संविदा कर्मी संतोष कुमार लेखाकार को अक्सर अनुपस्थिति रहने के कारण कार्यमुक्त कर दिया। अध्यापक मासूम अली जो केन्द्र पर सम्बद्ध किये गये थे उनको प्राथमिक विद्यालय लहरपुर द्वितीय पर वापस भेज दिया गया।
 

औरैयाः आनलाइन शिकायतों पर फिसड्डी सिस्टम  
लखीमपुर खीरीः नये डीएम आकाश दीप ने संभाला कार्यभार प्रतापगढ़ में फिर दो वकीलों पर हमला, गंभीर घायल, इलाहाबाद रिफर
गौतम बुद्ध के जीवन से शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए: जयदेव शास्त्री कमरे में लटकता मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का आरोप
हरिहरपुर को हेरिटेज प्लेस बनाया जाएगा: नवनीत सहगल आइसा चलायेगा भगतसिंह व अम्बेडकर संदेश यात्रा
यूपी के 29 जिलों के डीएम बदले, दो नए कमिश्नर, 67 तबादले आग से आधा दर्जन परिवार की गृहस्थी जलकर राख
उत्तराखण्ड में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश मंजूर मुलायम सिंह की पुत्रवधु अपर्णा भी राजनीति में, कैंट से लड़ेंगी चुनाव
रामपुर में आजम समर्थकों ने फूंके राज्यपाल के पुतले भाजपा ने की आजम को मंत्रिमण्डल से बर्खास्त करने की मांग
उत्तराखण्ड में राष्ट्रपति शासन के आसार, केबिनेट की सिफारिश आजम के बचाव में उतरी सपा, राज्यपाल पर ही जड़े तमान आरोप
सपा सरकार से जनता का इकबाल खत्म-मौर्य लखनऊःपत्रकारपुरम् सब्जी मण्डी में भीषण आग, 156 दुकानें जलकर राख
सड़क हादसे में बाल-बाल बचे सिविल जज संदिग्ध दशा में दिव्यांग ने लगाई फांसी, मौत
महोबाः छेड़छाड़ का विरोध करने पर जिंदा जलाने की कोशिश रिज्यूम आज की जरूरत, सीवी जीवन का पाठ्यक्रमः राजुल जैन
दिल्ली में डाक्टर को पीट-पीट कर मार डाला नियमानुसार रोका गया विधेयकः राज्यपाल

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET