|
|
|
|
|
|
|
|
|
अब हर महीने मिलेगा अन्त्योदय
परिवारों को राशन |
|
मुख्यमंत्री ने बुन्देलखण्ड क्षेत्र
में अन्त्योदय परिवारों को दी जा रही
समाजवादी सूखा राहत सामग्री को अब
हर महीने वितरित करने की घोषणा की |
|
इसके तहत 10 किलो आटा, 05 किलो चावल,
05 किलो चने की दाल, 25 किलो आलू,
05 लीटर सरसों का तेल, 01 किलो
शुद्ध देशी घी तथा 01 किलो मिल्क
पाउण्डर मुहैया कराया जाएगा |
|
बुन्देलखण्ड क्षेत्र के सभी सातों
जनपदों के 02 लाख 30 हजार अन्त्योदय
परिवारों को उपलब्ध करायी जाएगी
सामग्री |
|
Tags: UP News, Uttar Pradesh, |
|
Publised
on : 03 April 2016, Last updated
Time 20:01 |
|
लखनऊ:
03 अप्रैल, 2016 मुख्यमंत्री अखिलेश
यादव ने बुन्देलखण्ड क्षेत्र में
अन्त्योदय परिवारों को दी जा रही
समाजवादी सूखा राहत सामग्री को अब
हर महीने वितरित करने की घोषणा की
है। मुख्यमंत्री ने विगत माह अपने
जनपद महोबा और चित्रकूट के भ्रमण के
दौरान समाजवादी सूखा राहत सामग्री
वितरण का शुभारम्भ किया था। इस
सामग्री से गरीब परिवारों को मिलने
वाली महत्वपूर्ण राहत को देखते हुए
उन्होंने यह फैसला लिया है।
यह जानकारी देते हुए आज यहां राज्य
सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि
समाजवादी सूखा राहत सामग्री के तहत
प्रत्येक अन्त्योदय परिवार को 10
किलो आटा, 05 किलो चावल, 05 किलो चने
की दाल, 25 किलो आलू, 05 लीटर सरसों
का तेल, 01 किलो शुद्ध देशी घी तथा
01 किलो मिल्क पाउडर मुहैया कराया
जाएगा। यह सामग्री बुन्देलखण्ड
क्षेत्र के सभी सातों जनपदों के 02
लाख 30 हजार अन्त्योदय परिवारों को
उपलब्ध करायी जाएगी।
प्रवक्ता ने बताया कि बुन्देलखण्ड
क्षेत्र में सूखा प्रभावितों के लिए
राज्य सरकार द्वारा खाद्य सुरक्षा
अधिनियम के तहत 02 रुपये व 03 रुपये
प्रति किलो की दर से उपलब्ध कराए
जाने वाले खाद्यान्न के भुगतान,
मनरेगा के तहत 100 के स्थान पर
रोजगार दिवसों को बढ़ाकर 150 करने
तथा बुन्देलखण्ड क्षेत्र के पात्र
परिवारों को शत-प्रतिशत समाजवादी
पेंशन योजना के तहत आच्छादित करने
का फैसला पूर्व में ही लिया जा चुका
है।
प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री
ने बुन्देलखण्ड क्षेत्र में पीने के
पानी की समस्या दूर करने के लिए हर
सम्भव उपाय करने, पशुओं के चारे की
व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही,
बुन्देलखण्ड के समस्त जनपदों के
ग्रामीण क्षेत्रों में 24 घण्टें
विद्युत आपुर्ति करने के भी निर्देश
देते हुए कहा है कि सभी जनपदों के
अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि किसी
भी स्थिति में किसी भी व्यक्ति की
भुखमरी से मौत न होने पाए। भुखमरी
के कारण किसी भी व्यक्ति की मृत्यु
होने पर सम्बन्धित जनपद के
जिलाधिकारी की व्यक्तिगत जिम्मेदारी
होगी और उसके खिलाफ कठोर कार्यवाई
की जाएगी।
|
|
|
औरैयाः आनलाइन शिकायतों पर फिसड्डी
सिस्टम |
|
|
लखीमपुर खीरीः नये डीएम आकाश दीप ने
संभाला कार्यभार |
प्रतापगढ़ में फिर दो वकीलों पर हमला,
गंभीर घायल, इलाहाबाद रिफर
|
|
गौतम बुद्ध के जीवन से शिक्षा ग्रहण
करनी चाहिए: जयदेव शास्त्री |
कमरे में लटकता मिला विवाहिता का शव,
दहेज हत्या का आरोप |
|
हरिहरपुर को हेरिटेज प्लेस बनाया
जाएगा: नवनीत सहगल |
आइसा चलायेगा भगतसिंह व अम्बेडकर
संदेश यात्रा |
|
यूपी के 29 जिलों के डीएम बदले, दो नए
कमिश्नर, 67 तबादले
|
आग से आधा दर्जन परिवार की गृहस्थी जलकर
राख |
|
उत्तराखण्ड में राष्ट्रपति शासन की
सिफारिश मंजूर |
मुलायम सिंह की पुत्रवधु अपर्णा भी
राजनीति में, कैंट से लड़ेंगी चुनाव
|
|
रामपुर में आजम समर्थकों
ने फूंके राज्यपाल के पुतले |
भाजपा ने की आजम को मंत्रिमण्डल से
बर्खास्त करने की मांग |
|
उत्तराखण्ड में राष्ट्रपति शासन के
आसार, केबिनेट की सिफारिश |
आजम के बचाव में उतरी
सपा, राज्यपाल पर ही जड़े तमान आरोप
|
|
सपा सरकार से जनता का इकबाल
खत्म-मौर्य |
लखनऊःपत्रकारपुरम्
सब्जी मण्डी में भीषण आग, 156 दुकानें
जलकर राख
|
|
सड़क हादसे में बाल-बाल बचे सिविल जज |
संदिग्ध दशा में दिव्यांग ने लगाई
फांसी, मौत |
|
महोबाः छेड़छाड़ का विरोध करने पर
जिंदा जलाने की कोशिश |
रिज्यूम आज की जरूरत, सीवी जीवन का
पाठ्यक्रमः राजुल जैन |
|
दिल्ली में डाक्टर को पीट-पीट कर मार डाला |
नियमानुसार रोका गया विधेयकः राज्यपाल |
|
|
|
|
|
|
News
source: UP Samachar Sewa |
|
News & Article:
Comments on this
upsamacharsewa@gmail.com
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|