U.P. Web News
|
Mission
|
|
BJP News
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

बसपा जिलाध्यक्ष के घर पर पुलिस द्वारा तोड़फोड़

Tags: UP News, BSP, Pratapgarh

Publised on : 02 April 2016,  Last updated Time 20:19

प्रतापगढ़.बाघराय थाना क्षेत्र में देवरपट्टी गांव स्थित बसपा जिलाध्यक्ष लालचन्द गौतम के आवास पर स्थानीय पुलिस ने दरोगा राधेष्याम सिंह के नेतृत्व में खूब तोडफोड व उपद्रव किया। पुलिस का आरोप था कि बसपा नेता ने अवैध निर्माण किया है, जिसकी षिकायत मिलने पर हटाने का प्रयास किया गया है। गौतम का कहना है कि उनके घर के सामने लगा हैण्डपम्प भी उखाड दिया गया, तथा परिजनों के साथ दुर्व्यवहार भी किया। बसपा नेता ने उच्चाधिकारियों से मामले की षिकायत करके हस्तक्षेप की गुहार लगाई। उनका कहना है कि राजनैतिक प्रतिद्वंदियों द्वारा यह सब कराया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने जांच का आष्वासन दिया है।

ग्राम पंचायत अधिकारियों की एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

प्रतापगढ़. जिलाधिकारी डॉ0 आदर्श सिंह की अध्यक्षता में ग्राम्य विकास संस्थान अफीम कोठी के सभागार में समस्त ग्राम पंचायत अधिकारियों की एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न हुई, जिसमें जिलाधिकारी महोदय ने सम्बोधित करते हुये कहा कि जनपद में कार्यरत सभी ग्राम पंचायत अधिकारी निर्धारित गांव में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करायें। उन्होनें कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत अधिकारी अपने रोस्टर के अनुसार निर्धारित गांव में पूर्व सूचना के अनुसार दोपहर 12 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक गांव के निर्धारित सार्वजनिक स्थल पर उपस्थित होकर जन सामान्य की समस्याओं का निराकरण कराने का प्रयास करेगें। इन रजिस्टरों का निरीक्षण व अवलोकन सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी द्वारा किया जायेगा।

जिलाधिकारी महोदय ने पूर्व में राजस्व सप्ताह की भांति विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अभियान चलाकर परिवार रजिस्टर जो एक व्यक्ति/निवासी के लिये आवश्यक अभिलेख है उसे त्रुटि रहित होना नितान्त आवश्यक है, इसलिये सप्ताह भर अभियान चलाकर इस अभिलेख को शत् प्रतिशत सही कराया जाय। जिलाधिकारी महोदय ने मनेरगा, श्रमिक पंजीकरण, ग्रामीण स्वास्थ्य, शौचालय निर्माण, वृक्षारोपण व खेल का मैदान का सदुपयोग करने के निर्देश दिये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री महेन्द्र बहादुर सिंह, जिला विकास अधिकारी श्री रमाकान्त तिवारी, परियोजना निदेशक श्री एस0पी0 सिंह, डी0सी0 मनरेगा श्री जर्नादन यादव सहित समस्त खण्ड विकास अधिकारी एवं आर0ई0एस0 के समस्त जे0ई0 उपस्थित रहे। कार्यशाला का संचालन जिला शासकीय अधिवक्ता (राजस्व) श्री विवेक उपाध्याय द्वारा किया गया
 

औरैयाः आनलाइन शिकायतों पर फिसड्डी सिस्टम  
लखीमपुर खीरीः नये डीएम आकाश दीप ने संभाला कार्यभार प्रतापगढ़ में फिर दो वकीलों पर हमला, गंभीर घायल, इलाहाबाद रिफर
गौतम बुद्ध के जीवन से शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए: जयदेव शास्त्री कमरे में लटकता मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का आरोप
हरिहरपुर को हेरिटेज प्लेस बनाया जाएगा: नवनीत सहगल आइसा चलायेगा भगतसिंह व अम्बेडकर संदेश यात्रा
यूपी के 29 जिलों के डीएम बदले, दो नए कमिश्नर, 67 तबादले आग से आधा दर्जन परिवार की गृहस्थी जलकर राख
उत्तराखण्ड में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश मंजूर मुलायम सिंह की पुत्रवधु अपर्णा भी राजनीति में, कैंट से लड़ेंगी चुनाव
रामपुर में आजम समर्थकों ने फूंके राज्यपाल के पुतले भाजपा ने की आजम को मंत्रिमण्डल से बर्खास्त करने की मांग
उत्तराखण्ड में राष्ट्रपति शासन के आसार, केबिनेट की सिफारिश आजम के बचाव में उतरी सपा, राज्यपाल पर ही जड़े तमान आरोप
सपा सरकार से जनता का इकबाल खत्म-मौर्य लखनऊःपत्रकारपुरम् सब्जी मण्डी में भीषण आग, 156 दुकानें जलकर राख
सड़क हादसे में बाल-बाल बचे सिविल जज संदिग्ध दशा में दिव्यांग ने लगाई फांसी, मौत
महोबाः छेड़छाड़ का विरोध करने पर जिंदा जलाने की कोशिश रिज्यूम आज की जरूरत, सीवी जीवन का पाठ्यक्रमः राजुल जैन
दिल्ली में डाक्टर को पीट-पीट कर मार डाला नियमानुसार रोका गया विधेयकः राज्यपाल

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET