U.P. Web News
|
Mission
|
|
BJP News
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

प्लाइवुड फैक्ट्री में लगी भीषण आग,तीन करोड़ का नुकसान

Tags: UP News, hapur

Publised on : 02 April 2016,  Last updated Time 20:13

हापुड़-2 अप्रैल. शनिवार की तडक़े थाना देहात क्षेत्र के पटना मुरादपुर रोड पर सपा नेता की
प्लाइवुड फैक्ट्री में शार्ट सर्किट से आग लग गयी। जिसने कुछ ही मिनटों
में भीषण रूप धारण कर लिया। जिससे फैक्ट्री में लगे टिन शैड गिरने के
साथ-साथ दीवार भी गिर गयी। आग लगने की सूचना पर फैक्ट्री स्वामी व
दमकलकर्मी फायर बिग्रेड लेकर मौके पर पहुंचे। आग बुझाने के लिए
गाजियाबाद,मेरठ,बुलन्दशहर से फायर बिग्रेड बुलाई गयी। करीब छह घंटे की
कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में करीब तीन करोड़ का
नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार थाना देहात क्षेत्र के
मोहल्ला पन्नापुरी निवासी संजय गर्ग की पटना मुरादपुर रोड पर प्लाइवुड
फैक्ट्री है। जहां काफी संख्या में लोग कार्य करते है। शनिवार की तडक़े
फैक्ट्री में शार्ट सर्किट से आग लग गयी। जिसे देखकर कर्मचारियों मेें
हडक़ंप मच गया। उन्होंने आग लगने की सूचना फैक्ट्री स्वामी और दमकल विभाग
को दी। इसी बीच कर्मचारियों द्वारा बाल्टी व अन्य साधनों से आग बुझाने का
प्रयास करने लगे। इसके बावजूद भी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
कुछ ही देर में मुख्य अग्निशमन अधिकारी अन्य फायर कर्मियों के साथ फायर
बिग्रेड की गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का
प्रयास किया। लेकिन आग बढ़ती जा रही है। कुछ ही देर में पूरी फैक्ट्री को
आग ने अपने आगोश में ले लिया।
आग से फैक्ट्री में लगे टिन शैड पिघलकर नीचे गिर गये। फैक्ट्री की दीवार
भी गिर गयी। इसके अलावा एक बाइक भी आग की भेंट चढ़ गयी।
फैक्ट्री में आग को बढ़ती देख गाजियाबाद,बुलन्दशहर,मेरठ से दमकल की
गाडिय़ों को बुलाया गया। सपा नेता की फैक्ट्री में आग लगने की सूचना शहर
में आग की तरह फैल गयी। सुबह होते व्यापारी घटना स्थल पर पहुंच गये। दमकल
की गाडिय़ों के देरी से आने पर व्यापारी भडक़ गये। व्यापारियों की मुख्य
अग्निशमन अधिकारी से नोंकझोंक भी हुई।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनिमेष सिंह ने बताया के प्लाइवुड
फैक्ट्री में शार्ट सर्किट से आग लगी थी। आग से हुए नुकसान का आकलन किया
जा रहा है। नुकसान करोड़ों मेें हो सकता है।
बताया कि सपा नेता की फैक्ट्री में पूर्व में भी दो बार शार्ट सर्किट से
आग लग चुकी है। जिसमें लाखों का नुकसान हुआ था।

औरैयाः आनलाइन शिकायतों पर फिसड्डी सिस्टम  
लखीमपुर खीरीः नये डीएम आकाश दीप ने संभाला कार्यभार प्रतापगढ़ में फिर दो वकीलों पर हमला, गंभीर घायल, इलाहाबाद रिफर
गौतम बुद्ध के जीवन से शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए: जयदेव शास्त्री कमरे में लटकता मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का आरोप
हरिहरपुर को हेरिटेज प्लेस बनाया जाएगा: नवनीत सहगल आइसा चलायेगा भगतसिंह व अम्बेडकर संदेश यात्रा
यूपी के 29 जिलों के डीएम बदले, दो नए कमिश्नर, 67 तबादले आग से आधा दर्जन परिवार की गृहस्थी जलकर राख
उत्तराखण्ड में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश मंजूर मुलायम सिंह की पुत्रवधु अपर्णा भी राजनीति में, कैंट से लड़ेंगी चुनाव
रामपुर में आजम समर्थकों ने फूंके राज्यपाल के पुतले भाजपा ने की आजम को मंत्रिमण्डल से बर्खास्त करने की मांग
उत्तराखण्ड में राष्ट्रपति शासन के आसार, केबिनेट की सिफारिश आजम के बचाव में उतरी सपा, राज्यपाल पर ही जड़े तमान आरोप
सपा सरकार से जनता का इकबाल खत्म-मौर्य लखनऊःपत्रकारपुरम् सब्जी मण्डी में भीषण आग, 156 दुकानें जलकर राख
सड़क हादसे में बाल-बाल बचे सिविल जज संदिग्ध दशा में दिव्यांग ने लगाई फांसी, मौत
महोबाः छेड़छाड़ का विरोध करने पर जिंदा जलाने की कोशिश रिज्यूम आज की जरूरत, सीवी जीवन का पाठ्यक्रमः राजुल जैन
दिल्ली में डाक्टर को पीट-पीट कर मार डाला नियमानुसार रोका गया विधेयकः राज्यपाल

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET