|
|
|
|
|
|
|
|
|
दबंग सिपाही ने सरे सड़क दिवंगत दरोगा
की पत्नी का किया चीरहरण
|
|
Tags: UP News, Orai |
|
Publised
on : 01 April 2016, Last updated
Time 23:19 |
|
उरई।
दबंग सिपाही ने दिवंगत दरोगा की
पत्नी को दिनदहाड़े पुलिस लाइन के
सामने सड़क पर न सिर्फ मारापीटा बल्कि
उसका चीरहरण तक कर डाला। इस शर्मनाक
घटना को देखने के लिए बड़ी तादाद में
तमाशाई तो जुट गये लेकिन किसी ने
सिपाही को रोकने की जहमत नही उठाई।
पुलिस के अनुशासन को आज एक सिपाही
ने ही तार-तार कर डाला। सिपाही का
नाम है हरगोविंद जो कुछ समय पहले
उरई कोतवाली में तैनात रह चुका है
लेकिन उसकी शहजोरी की वजह से ही उसका
ट्रांसफर उच्चाधिकारियों ने झांसी
कर दिया था। लेकिन अपनी मर्जी के
मालिक हरगोविंद ने अभी तक उरई छोड़ना
गवारा नही किया है।
उसके उत्पीड़न का शिकार राधादेवी उसी
के विभाग के दरोगा दातादीन की पत्नी
हैं जिनका एक साल पहले देहांत हो
चुका है। आफत की मारी राधा पर इसके
बावजूद हरगोविंद को कोई तरस नही आता।
राधा ने बताया कि हरगोविंद उसे काफी
समय से परेशान कर रहा है। हरगोविंद
पेशबंदी में उच्चाधिकारियों के
खिलाफ दरख्वास्त बाजी करने में
माहिर है जिससे अधिकारी भी उसका
सामना करने से कतराने लगे हैं। इसके
चलते हरगोविंद की सीनाजोरी चरम सीमा
पार करने लगी है।
शुक्रवार को उसने दोपहर बाद पुलिस
लाइन के सामने बघौरा रोड पर राधा
देवी पर हमला बोल दिया। राधा चींख
रही थी और उधर सड़क से गुजर रहे
राहगीर कुछ करने की बजाय उस पर हो
रहे अत्याचार का तमाशा देखने लगे
थे। भीड़ जमा होने के बावजूद सिपाही
का जोश ठंडा नही हुआ और उसने राधा
देवी को लगभग बेपर्दा तक करने में
कसर नही छोड़ी। दिवंगत दरोगा की पत्नी
के साथ सरे सड़क हुए इस बर्ताव की
चर्चा शहर के हर गली-कूंचे में हो
रही है। राधा ने अपने बेटे के साथ
कोतवाली में आकर ड्यूटी पर मौजूद
दरोगा ऋषभ कुमार को आपबीती सुनाई।
लेकिन प्रार्थना पत्र लेने के अलावा
अभी तक कार्रवाई के नाम पर कोतवाली
पुलिस की कोई सरगर्मी नजर नही आई है
|
|
|
औरैयाः आनलाइन शिकायतों पर फिसड्डी
सिस्टम |
|
|
लखीमपुर खीरीः नये डीएम आकाश दीप ने
संभाला कार्यभार |
प्रतापगढ़ में फिर दो वकीलों पर हमला,
गंभीर घायल, इलाहाबाद रिफर
|
|
गौतम बुद्ध के जीवन से शिक्षा ग्रहण
करनी चाहिए: जयदेव शास्त्री |
कमरे में लटकता मिला विवाहिता का शव,
दहेज हत्या का आरोप |
|
हरिहरपुर को हेरिटेज प्लेस बनाया
जाएगा: नवनीत सहगल |
आइसा चलायेगा भगतसिंह व अम्बेडकर
संदेश यात्रा |
|
यूपी के 29 जिलों के डीएम बदले, दो नए
कमिश्नर, 67 तबादले
|
आग से आधा दर्जन परिवार की गृहस्थी जलकर
राख |
|
उत्तराखण्ड में राष्ट्रपति शासन की
सिफारिश मंजूर |
मुलायम सिंह की पुत्रवधु अपर्णा भी
राजनीति में, कैंट से लड़ेंगी चुनाव
|
|
रामपुर में आजम समर्थकों
ने फूंके राज्यपाल के पुतले |
भाजपा ने की आजम को मंत्रिमण्डल से
बर्खास्त करने की मांग |
|
उत्तराखण्ड में राष्ट्रपति शासन के
आसार, केबिनेट की सिफारिश |
आजम के बचाव में उतरी
सपा, राज्यपाल पर ही जड़े तमान आरोप
|
|
सपा सरकार से जनता का इकबाल
खत्म-मौर्य |
लखनऊःपत्रकारपुरम्
सब्जी मण्डी में भीषण आग, 156 दुकानें
जलकर राख
|
|
सड़क हादसे में बाल-बाल बचे सिविल जज |
संदिग्ध दशा में दिव्यांग ने लगाई
फांसी, मौत |
|
महोबाः छेड़छाड़ का विरोध करने पर
जिंदा जलाने की कोशिश |
रिज्यूम आज की जरूरत, सीवी जीवन का
पाठ्यक्रमः राजुल जैन |
|
दिल्ली में डाक्टर को पीट-पीट कर मार डाला |
नियमानुसार रोका गया विधेयकः राज्यपाल |
|
|
|
|
|
|
News
source: UP Samachar Sewa |
|
News & Article:
Comments on this
upsamacharsewa@gmail.com
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|