मामूली विवाद में पत्नी की कर दी हथौड़ा मारकर हत्या <:
 
U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  मामूली विवाद में पत्नी की कर दी हथौड़ा मारकर हत्या
Tags:  UP News , Lucknow
Publised on : 23 April 2014  Time 21:08
 

Lucknow/लखनऊ। यूपी की कैपिटल के सआदतगंज इलाके में मंगलवार रात पत्नी से अनबन होने पर पति ने उसे हथौड़ा मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर वहां पहुंची पुलिस ने हथौड़े को कब्जे में लेकर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

नौबस्ता क्षेत्र में रहने वाला रितेष उर्फ जूनियर अवस्थी टेण्ट का व्यवसाय करता है। घर की दूसरी मंजिल पर  उसका परिचित रहता है। उसकी पत्नी “शारदा देवी रितेष के घर में काम करती है। सुबह काम करने आई “शारदा ने जब रितेष से उसकी 32 वर्षीय पत्नी स्मिता के बारे में पूछा तो रितेष की घबराहट देख उसे संदेह हुआ। उसने कमरे में जाकर देखा तो उसमें ताला लगा देख उसका “शक और भी गहरा हो गया। उसने अपने पति को फोन कर मामले की जानकारी दी, जिसके बाद वहां पहुंचकर उसके पति ने रितेष से स्मिता के बारे में काफी देर तक पूछताछ की पर रितेष ने कुछ नहीं बताया। काफी प्रयास करने के बाद उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिस पर वहां पहुंची पुलिस ने रितेष को हिरासत में लेकर उससे स्मिता के बारे में पूछताछ की पर पुलिसकर्मियों के सामने भी उसका मुंह नहीं खुलापुलिस ने उससे ताले की चाभी मांगी तो उसे देने में भी वह आनाकानी करने लगा। पुलिस ने जबरन उससे चाभी लेकर ताला खोला तो सभी के होश उड़ गए। स्मिता का खून से लतपथ “शव जमीन पर पड़ा था। पुलिस ने “शव को कब्जे में लेकर वहां का मुआयना किया, जहां से खून से सना हथौड़ा मिला।

स्मिता के पति रितेष से पूछताछ की गई, तो उसने बताया कि मंगलवार रात उसकी किसी बात पर स्मिता से कहासुनी हुई थी। इस कहासुनी में उसने उसके सिर पर हथौड़ा मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने रितेष को गिरफ्तार कर लिया।

पुरोहित की संदिग्ध मौत, गोमती नदी में मिला शव

लखनऊ, 23 अप्रैल। राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र में बुधवार “ााम को संदिग्ध हालातों में पुरोहित का “ाव गोमती नदी में उतराता मिला। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है, जबकि न तो सुसाइड नोट बरामद हुआ और न ही आत्महत्या का कारण ही पुलिस पता लगा सकी है।

पुलिस के मुताबिक, बुधवार “ााम कुछ लोगों ने गोमती बैराज पुल पर लावारिस स्कूटी (यूपी 32 डीआर 8322) खड़ी होने की सूचना दी। पुलिस ने वहां पहुंचकर स्कूटी के नम्बर के आधार पर जांच पड़ताल की तो स्कूटी विनीतखंड के रहने वाले 55 वर्शीय पुरोहित परषुराम की होने का पता चला। पुलिस ने उनके परिवार वालों से सम्पर्क किया तो वह गोमती बैराज पहुंचे। पुलिस ने परषुराम द्वारा गोमतीनदी में कूदकर आत्महत्या किए जाने की आषंका पर गोताखोरों से उनकी तलाष करवाई। काफी मषक्कत के बाद उनका “ाव भैसाकुंड के पास से गोमतीनदी से मिला। पुलिस ने “ाव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 

आंवला में वोट न डालने से क्षुब्ध युवक ने आत्मदाह किया संवाद के अभाव में होते हैं हिन्दू मुस्लिम के बीच दंगे
रामनवमी जुलूस को लेकर कानपुर में बवाल, दुकानें फूंकी, Kalve Javvad की गिरफ्तारी पर कानपुर के मौलाना नाराज
भाजपा को झटका, अशोक प्रधान सपा में शामिल रंगरेलियों में खलल डालने पर महिला ने पति को पीटा
चुनाव बाद सपा सरकार  भरभराकर गिर जाएगीः वाजपेयी तीसरे मोर्चे को मिलेगा बहुमत: मुलायम

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET