गुण्डों को जेल में डालेंगेः नरेन्द्र मोदी<:title>
 
U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  गुण्डों को जेल में डालेंगेः नरेन्द्र मोदी
नए सांसदों पर दर्ज मामलों की जांच के लिए बनेगी कमेटी
Tags:  UP News , Mathura, Narendra Modi
Publised on : 21 April 2014  Time 17:16
 

फिरोजाबाद में जनसभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा नेता नरेन्द्र मोदीMathura / Hardoi / Firozabad  मथुरा/ हरदोई/फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि सत्ता में आने के बाद अपराधियों को जेल में भेजा जाएगा। इसके साथ ही संसद को अपराधियों से मुक्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नए जीते हुए सांसदों के खिलाफ दर्ज मामलों की जांच के लिए समिति का गठन किया जाएगा। मोदी ने उक्त बातें हरदोई में आयोजित जनसभा में कहीं।

मथुरा में भाजपा प्रत्याशी हेमामालिनी के समर्थन में आयोजित जनसभा में मोदी ने कहा कि जिन लोगों ने आपसे वादा तोड़ा है उन्हें सबक सिखाओ और उनसे नाता तोड़ लो। मोदी ने कहा कि दिल्ली की सरकार ने सिर्फ जनता को लूटा है। एटा में राजवीर सिंह के समर्थन में आयोजित जन सभा में उन्होंने कहा कि गुण्डों के लिए नरेन्द्र मोदी जहर है। सरकार बनने के बाद वह पहला काम करेंगे संसद से अपराधी प्रवृत्ति के तत्वों का सफाया करेगे। उन्होंने कहा कि केन्द्र में मनमोहन सिंह की सरकार मात्र नाममात्र की रही। वहां केवल मां-बेटे की सरकार रही है। उन्होंने फिरोजाबाद में भी जनसभा को सम्बोधित किया। नरेन्द्र मोदी की सभाओं में भारी भीड़ उमडी। मथुरा में अपार जनसमूह उनकी रैली मे था।

आंवला में वोट न डालने से क्षुब्ध युवक ने आत्मदाह किया संवाद के अभाव में होते हैं हिन्दू मुस्लिम के बीच दंगे
रामनवमी जुलूस को लेकर कानपुर में बवाल, दुकानें फूंकी, Kalve Javvad की गिरफ्तारी पर कानपुर के मौलाना नाराज
भाजपा को झटका, अशोक प्रधान सपा में शामिल रंगरेलियों में खलल डालने पर महिला ने पति को पीटा
चुनाव बाद सपा सरकार  भरभराकर गिर जाएगीः वाजपेयी तीसरे मोर्चे को मिलेगा बहुमत: मुलायम

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET