Gujrat model is facke:Akhilesh Yadav<:title>
 
U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  छलावा है मोदी का गुजरात विकास मॉडल : अखिलेश
Tags:  UP News ,  live news UP, Samajvadi Party, CM Akhilesh Yadav,
Publised on : 20 April 2014  Time 18:19
 

Kannoj / कन्नौज। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी का ‘गुजरात विकास मॉडल’ दरअसल कुछ भी नहीं है। अगर ऐसी कोई चीज होती तो वह साम्प्रदायिकता का सहारा लेकर वोट नहीं मांगते। उन्होंने कहा कि नेता जी इस बार प्रधानमंत्री बनेंगे।
अखिलेश ने कहा कि भाजपा के लोग बहुत चालाक हैं। कब क्या प्रचार शुरू कर दें, पता नहीं। इसलिये उनसे होशियार रहना चाहिये। मोदी का गुजरात मॉडल कुछ भी नहीं है। अगर ऐसी कोई चीज होती तो वह साम्प्रदायिकता का सहारा लेकर वोट नहीं मांगते। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग को देखना चाहिये कि चुनाव में धर्म का इस्तेमाल कौन कर रहा है। भाजपा अपने मंचों पर धार्मिक प्रतीकों का इस्तेमाल कर रही है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में गत दो चरणों के मतदान में सपा सबसे आगे निकल गयी है। सपा सरकार ने विकास के लिये जो काम किये उनका जनता में अच्छा असर है और लोग उसे महसूस करने लगे हैं। उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख से ज्यादा अनुभवी और कुशल राजनेता कोई दूसरा नहीं है। इस बार केन्द्र में तीसरी ताकत सत्ता में आएगी जिसमें मुलायम सिंह यादव प्रधानमंत्री बनेंगे।

आंवला में वोट न डालने से क्षुब्ध युवक ने आत्मदाह किया संवाद के अभाव में होते हैं हिन्दू मुस्लिम के बीच दंगे
रामनवमी जुलूस को लेकर कानपुर में बवाल, दुकानें फूंकी, Kalve Javvad की गिरफ्तारी पर कानपुर के मौलाना नाराज
भाजपा को झटका, अशोक प्रधान सपा में शामिल रंगरेलियों में खलल डालने पर महिला ने पति को पीटा
चुनाव बाद सपा सरकार  भरभराकर गिर जाएगीः वाजपेयी तीसरे मोर्चे को मिलेगा बहुमत: मुलायम

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET